'बिग बॉस 20' में माही विज पर सना मकबूल ने कसा तंज, जानिए क्या बोलीं
क्या है खबर?
'बिग बॉस OTT 3' की विजेता और अभिनेत्री सना मकबूल ने 'बिग बॉस 20' के घर में चल रहे विवाद के बीच माही विज पर तंज कसा है। यह विवाद माही और साथी प्रतियोगी लव गिल के बीच हो रहा है। घर तोड़ने वाली टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही निजी हो गया, जब लव ने माही और जय भानुशाली के अलग होने का जिक्र किया, जिसके बाद माही भावुक होकर टूट गईं।
सवाल
सना ने माही पर उठाए सवाल
माही के भावुक हो जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, सना ने एक्स पर इस बात को उठाते हुए लिखा, "अगर आप कुछ कहें तो ठीक है, आपको बुरा लग जाता; लेकिन अगर कोई जवाब दे, तो आप उसे भला-बुरा कहने लगते हैं। आपको दूसरों की निजी जिंदगी पर चर्चा करने की पूरी छूट है, लेकिन अगर कोई आपकी निजी जिंदगी पर कुछ कह दे, तो वह गलत हो जाता है। मुझे आपकी इस दोहरी मानसिकता पर हंसी आ रही है।"
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Tum bolon toh Ok you’re hurt , if reply back then you give names .
— Sana Makbul (@SANAKHAN_93) November 11, 2026
U are allowed to discuss everyone’s personal life . But if someone comment on yours then it’s wrong . I m laughing on double standard mindset 🤣 #bigboss20
मामला
क्या है पूरा मामला?
जब लव ने माही से सवाल किया कि उन्होंने उन्हें 'घर तोड़ने वाली' क्यों कहा। इस पर सफाई देते हुए माही ने बताया कि स्काउट ओपी से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की गई थी।
दरअसल, लव ने माही को 'पिंग पोंग' कहा था, जिसके बाद माही ने स्काउट से पूछा कि अगर वह लव के लिए यही शब्द इस्तेमाल करे, तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस टिप्पणी का काशवी से कोई लेना-देना नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
i just loved the way Mahii was ragebaiting Love and Aamrapali with the "Homebreaker" term 🤣🤣#BB20 • #QaziTouqeer • #BiggBoss20 pic.twitter.com/k5jT7IRdYu
— Akki (@mynameisakki91) November 10, 2026