Loading...
'बिग बॉस 20': सलमान खान की तारीफ और छलके काजी तौकीर-उदिति सिंह के आंसू, वीडियो वायरल
'बिग बॉस 20': सलमान की बात पर रो पड़े काजी और उदिति

'बिग बॉस 20': सलमान खान की तारीफ और छलके काजी तौकीर-उदिति सिंह के आंसू, वीडियो वायरल

Sep 27, 2026
10:25 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच हुई तीखी बहस का मुद्दा छाया रहा। घर में दोनों के बीच बढ़ता तनाव और रीति का आक्रामक रवैया दर्शकों के साथ-साथ शो के होस्ट सलमान खान के ध्यान में भी आया। सलमान ने इस लड़ाई पर विस्तार से बात की और रीति को समझाते हुए उनके व्यवहार को पूरी तरह गलत ठहराया।

सराहना

काजी के 20 सालों के संघर्ष और धैर्य की सलमान ने की तारीफ

सलमान ने कहा, "मेरे मन में काजी के लिए बहुत सम्मान है। पिछले कुछ समय में वो बिल्कुल बदल गए हैं। बीते हफ्ते से मुझे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं लग रही है और मैं उनके इस नए व्यक्तित्व को बिल्कुल पसंद नहीं कर रहा हूं। काज़ी ने पिछले 20 सालों में मिली हर तरह की आलोचना, तानों और बेइज्जती को बेहद शालीनता से झेला है। उन्होंने ये सब दो दशकों तक देखा और सहन किया है।"

लताड़

रीति तिवारी पर बरसे सलमान

इसके बाद सलमान ने रीति को फटकारते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वो रॉकस्टार हैं, लेकिन बाहर लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी के रूप में देखते हैं और इसे नेपोटिज्म मानेंगे।

सलमान, रीति से बोले कि वह जहां भी हैं, अपने पिता की मेहनत की वजह से हैं। अब उनके हर काम की जिम्मेदारी उनकी अपनी होगी, पिता की नहीं। सलमान ने आगे कहा कि लड़ाई में रीति का बर्ताव बिल्कुल डॉली बिंद्रा जैसा लग रहा था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सलमान की बात सुन रो पड़े काजी तौकीर

ADVERTISEMENT

ूमक

सलमान ने रीति तिवारी को दिखाई औकात

सलमान ने रीति को फटकार लगाते हुए कहा कि काजी 20 साल पहले अरिजीत सिंह को हराकर शो जीत चुके हैं, जबकि 'बिग बॉस' से पहले रीति को कोई जानता तक नहीं था। सलमान ने सवाल उठाया कि वह खुद को महान सिंगर बताकर काजी से तुलना कैसे कर सकती हैं? सलमान बोले कि काजी के पिता पर टिप्पणी करने से पहले रीति को खुद का रवैया देखना चाहिए। वह मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं।

भावुक पल

सलमान की इस तारीफ ने उदिति और काजी को कर दिया भावुक

'वीकेंड का वार' में बहस के बीच भावुक पल भी देखने को मिले। सलमान द्वारा काजी तौकीर के 20 सालों के संयम की सराहना करने पर काजी अपने आंसू रोक नहीं पाए, वहीं शो के अंत में सलमान ने उदिति सिंह के बर्ताव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्थिति को बेहद सम्मान से संभाला और पूरी लड़ाई में केवल काजी ही उनके लिए खड़े रहे।

सलमान के मुंह से ये तारीफ सुनकर उदिति भी रो पड़ीं।

ट्विटर पोस्ट

भावुक हुईं उदिति सिंह

ADVERTISEMENT