'बिग बॉस 20': सलमान ने स्काउट को फटकारा- गर्लफ्रेंड के सामने बहन का साथ क्यों छोड़ा?
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' में लव गिल, स्काउट और यंग डीएसए के बीच का तनाव गहराता दिख रहा है। पिछले हफ्ते जब काशवी ने लव पर स्काउट को भड़काने का आरोप लगाया, तब स्काउट की खामोशी से दर्शक नाराज दिखे। अब वीकेंड का वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने भी स्काउट को आड़े हाथ लिया और सवाल उठाया कि बहन जैसा रिश्ता मानने के बावजूद वो लव गिल के बचाव में आगे क्यों नहीं आए।
फटकार
नकली वादों से बुरा कुछ नहीं- सलमान
नए प्रोमो में सलमान, स्काउट पर भड़कते नजर आ रहे हैं। सलमान ने स्काउट को डांटते हुए कहा, "जिसे तुम दोस्त और बहन कहते हो, अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसका बचाव तक नहीं किया।"
उन्होंने साफ किया कि लव गिल हेरफेर करने वाली नहीं हैं और स्काउट को अपनी गलती माननी चाहिए थी। सलमान ने सख्त लहजे में कहा कि स्काउट किसी का साथ नहीं दे रहे और फर्जी वादों से बुरा कुछ नहीं होता।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Iss Weekend Ka Vaar, Salman lagayenge #ScoutOP ki class! 💥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 30, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/cD0TFsIaLG
नजदीकियां
भाई-बहन के रिश्ते के बीच बढ़ीं नजदीकियां
'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती गहरी होकर बहन-भाई जैसे रिश्ते में बदल गई थी, जिसमें यंग डीएसए भी शामिल थे।
हालांकि, स्काउट का झुकाव लव की तरफ बढ़ा, लेकिन उन्होंने खुलकर इजहार नहीं किया।
हाल ही में एक घटना पर होस्ट रोहित शेट्टी ने घरवालों को फटकार लगाई थी। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरनंदानी ने शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी और स्काउट व लव के रवैये पर सीधा सवाल उठाया था।