Loading...
'बिग बॉस 20' के दिवाली एपिसोड पर छिड़ा विवाद, काजी के बचाव में उतरे आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर पर उठे देशभक्ति के सवाल

'बिग बॉस 20' के दिवाली एपिसोड पर छिड़ा विवाद, काजी के बचाव में उतरे आसिफ खान

Nov 11, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के पूर्व प्रतियोगी आसिफ खान ने काजी तौकीर का समर्थन किया है। दरअसल, शो के हालिया दिवाली के सेलिब्रेशन एपिसोड में जैस्मीन सैंडलास की परफॉर्मेंस के दौरान काजी की प्रतिक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने जैस्मीन के गानों पर डांस नहीं किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने तो उन्हें राष्ट्र-विरोधी बताते हुए उनकी देशभक्ति पर भी सवाल उठाए।

सवाल

लोगों ने उठाए काजी की प्रतिक्रिया पर सवाल

काजी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा, 'काजी तौकीर को देखिए, जो इंसान छोटी-छोटी बातों पर उछल-कूद करता और डांस करता है, वह अचानक किसी मूर्ति की तरह जम गया। बाकी सब लोग संगीत का मजा ले रहे थे, लेकिन काजी पूरी तरह असहज लग रहे थे। क्या हुआ काजी? क्या आप अचानक डांस करना भूल गए, या फिर 'धुरंधर' के पाकिस्तान-विरोधी फिल्म होने से आपको इतनी ज्यादा परेशानी हो रही है?'

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

समर्थन

काजी के समर्थन में उतरे आसिफ 

आसिफ ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'एक कलाकार के तौर पर मैं काजी की भावनाओं से जुड़ सकता हूं। 'बिग बॉस' में उसे करीब से जाना है, हमारे बीच चाहे हजार झगड़े हुए हों, लेकिन मैं अपने देश के प्रति उनके प्यार को जानता हूं। मुझे बस एक कलाकार को दूसरे कलाकार के साथ स्टेज पर देखकर अपनी प्रतिक्रिया देनी पड़ी, अपने खुद के सपने याद आते दिखे।'

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 20'?

आसिफ ने आखिरी में लिखा, 'आइए, हम इसे ऐसा कोई अर्थ न दें जो असल में है ही नहीं।' बता दें कि 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड हर दिन रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर आते हैं।

ADVERTISEMENT