Loading...
'बिग बॉस 20': मनीष गोयल पर गंभीर आरोपों से भड़का बेटा, काजी को जमकर फटकारा
मनीष गोयल के बेटे ने काजी तौकीर के आरोपों की आलोचना की

'बिग बॉस 20': मनीष गोयल पर गंभीर आरोपों से भड़का बेटा, काजी को जमकर फटकारा

Nov 11, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच हुआ मजाक विवादों में घिर गया है। हालिया एपिसोड में, काजी ने मनीष पर उन्हें गलत तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगाया। उनके मुताबिक, वह एक महिला के किरदार में थे और मनीष ने उनके साथ जो किया उसे महिला को छेड़ने जैसा समझा जाता है। काजी के आरोपों से मनीष फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें रोता देख अब बेटे आर्यवीर भड़क गए हैं।

फटकार

आर्यवीर ने काजी पर हद पार करने का आरोप लगाया

मनीष के बेटे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपने पिता का समर्थन किया और कहा कि वह काजी के फैंस से नहीं डरते। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि काजी ने हद पार कर दी है।

उनके मुताबिक, पहले काजी ने मनीष पर कूदकर और अजीब इशारे करके उन्हें उकसाया था।

उन्होंने कहा कि जब उनके पिता इस मजाक में शामिल हो गए, तो काजी ने गलत तरीके से छूने जैसी बात कहते हुए मजाक को अलग मोड़ दे दिया।

जवाब

मनीष पर लोगों के आरोपों को भी उठाया

आर्यवीर ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जो मनीष पर शो के दौरान पत्नी और बच्चों का कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को नकली चेहरों और बनावटी भावनाओं की ऐसी लत लगी है कि वह एक अच्छे और समझदार इंसान को पहचान नहीं पा रहे।

उन्होंने अपने पिता का समर्थन जताते हुए कहा कि जिन्हें मनीष का गेम पसंद नहीं, वह आलोचना कर सकते हैं लेकिन चरित्र पर सवाल उठाना सही नहीं है।

ADVERTISEMENT