'बिग बॉस 20': बेटी तारा का नाम घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, प्रतियोगियों को सुनाई खरी-खोटी
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच प्रतियोगी माही विज के पूर्व पति जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर शो के बच्चों पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिता होने के नाते उन्होंने बच्चों को अब यह शो नहीं दिखाने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से शो से जुड़ी पोस्ट में उन्हें टैग न करने की अपील की, ताकि परिवार नकारात्मकता से दूर रहे।
फैसला
जय ने किया यह फैसला
जय ने लिखा, 'शो में सब देखने के बाद, एक पिता के तौर पर मैंने यह फैसला लिया है कि मैं बच्चों को अब और बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं किसी के खेल के बारे में बात नहीं करूंगा और न ही किसी खास प्रतियोगी के बारे में अपनी राय दूंगा, बल्कि जहां भी जरूरत होगी, माही का समर्थन करूंगा।'
हालांकि, उन्होंने युंग और कनिका की टिप्पणियों के लिए उनकी कड़ी आलोचना भी की।
नाराजगी
जय ने ऐसे जताई अपनी नाराजगी
जय ने अपनी 7 साल की बेटी को बातचीत में घसीटे जाने पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, "सिर्फ एक टास्क के लिए- यंग का यह कहना कि मेरे बच्चे बड़े होकर अपनी मां के कामों पर शर्मिंदा होंगे; कनिका का यह कहना कि वह माही के बच्चों से कभी नहीं मिलना चाहतीं और लव गिल की मां का मेरी बेटी को बातचीत में लाना। यह सब बिल्कुल बेतुका है।"
गुस्सा
हमारे बच्चों को ऐसी चीजों में क्यों घसीटा जा रहा है- जय
जय ने आगे कहा, "तारा अभी सिर्फ 7 साल की बच्ची है। किसी को नीचा दिखाने के लिए एक बच्चे का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है। सच कहूं तो, हमारे बच्चों को ऐसी चीजों में क्यों घसीटा जा रहा है, जिनसे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। आप माही से असहमत हो सकते हैं, उनके खेल पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन उनके बच्चों, उनके मातृत्व और उनकी निजी जिंदगी को इसमें लाना हद पार करने जैसा है।"
बात
जय ने आखिरी में कही यह बात
जय आखिरी में कहते हैं, "एक पिता के तौर पर, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस मानसिक आघात के साथ बड़े हों कि माही को नीचा दिखाने के लिए हर बात में तारा का नाम लिया जाता है। हो सकता है कि दूसरों के लिए यह खेल सिर्फ मनोरंजन हो, लेकिन हमारे लिए यह बहुत निजी मामला है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा सबसे ऊपर रहेगी। धन्यवाद। अलविदा, बिग बॉस 20।"
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
🚨 Jay Bhanushali calls out Yung DSA, Kanika Mann & Love Gill’s mother for dragging his 8-year-old daughter Tara into Bigg Boss 20.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 11, 2026
Jay says his children will NEVER watch Bigg Boss again. pic.twitter.com/ox0a1ohsaB
जानकारी
जय-माही कब हुए थे अलग?
बता दें कि कई सालों तक साथ रहने के बाद, जनवरी 2026 में जय और माही ने अलग होने की घोषणा की थी। अपने बयान में, दोनों ने कहा था कि उन्होंने अलग-अलग रास्ते चुन लिए हैं, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे।