Loading...
'बिग बॉस 20' से बेघर हुए आसिफ खान, काजी तौकीर संग विवाद के बाद हुई विदाई
'बिग बॉस 20' से खत्म हुआ आसिफ खान का सफर

'बिग बॉस 20' से बेघर हुए आसिफ खान, काजी तौकीर संग विवाद के बाद हुई विदाई

Oct 31, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

'पंचायत' से लोकप्रिय हुए अभिनेता आसिफ खान चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से बाहर होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस हफ्ते नामांकित सदस्यों में से सबसे कम वोट मिलने के कारण उनके बेघर होने की संभावना जताई जा रही है। 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसे मशहूर शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले आसिफ के इस एविक्शन से उनके फैंस काफी हैरान हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

रिपोर्ट

नामांकित सदस्यों में सबसे कम वोट मिलने पर बेघर हुए आसिफ

इस हफ्ते नामांकित सदस्यों में स्काउटऑप, लव गिल, आम्रपाली दुबे, गुल्लू (कुशल तंवर) और आसिफ खान शामिल थे।

खबरों के अनुसार, आसिफ को सबसे कम वोट मिले हैं, जिससे 'बिग बॉस 20' में उनका सफर समाप्त हो गया है।

अगर इन रिपोर्टों की पुष्टि होती है तो इस वीकेंड आसिफ शो से बाहर होने वाले अगले प्रतियोगी होंगे। इससे पिछले एलिमिनेशन में मैरी कॉम कम वोट मिलने के कारण शो से बेघर हुई थीं।

फटकार

रोहित शेट्टी ने आसिफ की लगाई थी क्लास

शो में आसिफ और काजी तौकीर के बीच बड़ी बहस हुई थी। वीकेंड पर जब रोहित शेट्टी आए तो उन्होंने इस बात पर आसिफ की क्लास लगा दी।

आसिफ ने सफाई में कहा था कि काजी की बातों से उन्हें बुरा लगा था। वो किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते था, लेकिन रोहित शेट्टी ने उनकी बात नहीं मानी और कहा कि आसिफ ने ही जानबूझकर काजी को भड़काया ताकि काजी गुस्से में आकर मारपीट या हाथापाई कर बैठे।

ADVERTISEMENT