NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर की जगह ले सकती हैं सुंबुल तौकीर
    अगली खबर
    'नागिन 7' में प्रियंका चाहर की जगह ले सकती हैं सुंबुल तौकीर
    'नागिन 7' में सुंबुल तौकीर ने किया प्रियंका चाहर चौधरी का पत्ता साफ!

    'नागिन 7' में प्रियंका चाहर की जगह ले सकती हैं सुंबुल तौकीर

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 16, 2022
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    'नागिन' का सातवां सीजन भी खूब चर्चा में है। पहले खबर थी कि शो की निर्माता एकता कपूर ने 'नागिन 7' के लिए प्रियंका चाहर चौधरी से संपर्क किया है, लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका की इससे छुट्टी हो गई है और उनकी जगह इसमें सुंबुल तौकीर ले सकती हैं।

    दरअसल, 'बिग बॉस 16' में सुंबुल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब 'नागिन' में प्रियंका की जगह उन्हें लिया जा सकता है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    सुंबुल की इस खूबी पर फिदा हुईं एकता

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, निर्माताओं और सुंबुल की टीम के बीच बातचीत शुरू हो गई है और अब 'बिग बॉस 16' के खत्म होने का इंतजार है।

    सुंबुल ने शो में यह साबित कर दिया है कि वह मासूम जरूर हैं, लेकिन वह किसी से डरती नहीं हैं और हर परिस्थिति का डटकर सामना करती हैं।

    एकता उनकी इस खूबी से इस कदर प्रभावित हुईं कि उन्होंने सुंबुल को 'नागिन 7' का हिस्सा बनाने का फैसला कर लिया है।

    लड़ाई

    सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच पड़ी दरार

    सोशल मीडिया पर 'नागिन 7' को लेकर सुंबुल और धारावाहिक 'उड़ारियां' में तेजो संधु बनकर चर्चा में आईं प्रियंका के प्रशंसकों के बीच बहस छिड़ी हुई है। प्रशंसकों के बीच खूब बवाल देखने को मिल रहा है।

    प्रियंका के प्रशंसकों का कहना है कि उनकी चहेती 'बिग बॉस 16' में बहुत बढ़िया खेल रही हैं तो 'नागिन 7' के लिए वह सबसे बेहतरीन चेहरा होंगी, वहीं सुंबुल के प्रशंसक 'नागिन 7' के लिए मासूम सुंबुल को बेस्ट बता रहे हैं।

    चाहत

    लोगों के बीच कम नहीं सुंबुल की दीवानगी

    सुंबुल का लोगों ने खूब समर्थन किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके हाथ में 'बिग बॉस' की ट्रॉफी दिखाई दे रही थी।

    दरअसल, उनकी तस्वीर को एडिट किया गया था। सुंबुल के प्रशंसकों को यकीन है कि वह इस शो की विजेता होंगी।

    उन्होंने सुंबुल की तस्वीर के साथ लिखा था, 'भविष्य काफी करीब है।' सुंबुल के चाहनेवालों ने पहले ही उन्हें 'बिग बॉस 16' की विजेता मान लिया है।

    परिचय

    जानिए कौन हैं सुंबुल तौकीर खान

    सुंबुल टीवी अभिनेत्री हैं। उन्हें धारावाहिक 'इमली' के लिए जाना जाता है। वह 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'इशारों इशारों में' और 'वारिस' जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रही हैं। उनके पिता तौकीर हसन खान टीवी इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर हैं।

    सुंबुल की छोटी बहन सानिया भी टवी एक्ट्रेस हैं। सुंबुल ने बतौर बाल कलाकार टीवी शो 'जोधा अकबर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    वह आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 15' से फिल्मी दुनिया में भी अपनी शुरुआत कर चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विजेता थीं, जिन्हें एकता ने 'नागिन 6' का हिस्सा बनाया था। चर्चा ये भी है कि अगर 'बिग बॉस 16' की विजेता कोई महिला प्रतियोगी बनती है तो एकता उसे अपने शो की नई नागिन बनाएंगी।

    लोकप्रियता

    'नागिन' सीरीज ने खूब बटोरा दर्शकों का प्यार

    टीवी की दुनिया में 'नागिन' एक अलग ही कहानी लेकर आया है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके छह सीजन आ चुके हैं।

    घर, गृहस्थी, कॉमेडी और लव स्टोरी के बाद एकता एक अलग ही कहानी सामने लेकर आईं और दर्शकों को उनका यह प्रयोग काफी अच्छा लगा।

    नागिन' के पहले सीजन में मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ 'नागिन 6' ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नागिन टीवी शो
    टीवी शो
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो
    कावासाकी वर्सेस-X 300 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  लेटेस्ट बाइक

    नागिन टीवी शो

    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! टीवी शो
    एकता कपूर की 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं नियति फतनानी बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेत्री विंध्या तिवारी 'द कन्वर्जन' से करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू मुंबई
    टीवी से दूर हैं कई हिट धारावाहिक दे चुकीं निया शर्मा, बोलीं- काम नहीं मिल रहा टीवी जगत की खबरें

    टीवी शो

    'बिग बॉस 16' में नजर आ सकती हैं ये महिला कलाकार बिग बॉस
    चंदन प्रभाकर ने बताया आखिर उन्होंने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो' कपिल शर्मा
    कविता चावला बनीं KBC 14 की पहली करोड़पति, 12वीं तक की है पढ़ाई आमिर खान
    'बिग बॉस 16' में कौन-कौन हो रहा है शामिल? ये नाम हो चुके हैं तय बिग बॉस

    बिग बॉस

    'बिग बॉस 16' से हुआ पहला एलिमिनेशन, घर से हुई श्रीजिता डे की विदाई सलमान खान
    साजिद खान ने घर बुलाकर गंदे तरीके से छूने की कोशिश की- भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा
    बिग बॉस 16: गौतम सिंह विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह, खुद खोला राज सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 16' में धक्का-मुक्की, अर्चना गौतम ने गोरी नागोरी के मुंह पर फेंका पानी सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025