Loading...
'KBC 18' को मिला पहला करोड़पति, जलगांव के भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़ रुपये
'KBC 18' को पहला करोड़पति मिल गया

'KBC 18' को मिला पहला करोड़पति, जलगांव के भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़ रुपये

लेखन सयाली
Nov 21, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति (KBC)' का 18वां सीजन जारी है, जिसे अपना पहला करोड़पति मिल गया है। हफ्तों तक प्रतिभागियों को मुश्किल सवालों का सामना करते देखने के बाद आखिरकार शो के निर्माताओं ने इस सीजन के पहले करोड़पति का खुलासा किया है। नए प्रोमो के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव निवासी भूषण ठाकरे ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर ये उपलब्धि हासिल कर ली है। इस पर 'बिग-बी' ने उन्हें बधाई भी दी।

विजेता

अमिताभ ने गले लगाकर दी भूषण को बधाई

'सोनी टीवी' के प्रोमो में 28 वर्षीय भूषण, अमिताभ से गले मिलते नजर आए। उन्होंने 1 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ।

वो 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल तक पहुंच गए हैं, जिससे उनकी जीती हुई रकम दोगुनी हो सकती है।

अमिताभ से बात करते हुए भूषण ने अपने माता-पिता के संघर्षों के बारे में बताया और कहा कि उनके बलिदानों ने उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रोमो

ADVERTISEMENT