Loading...
अमिताभ बच्चन ब्रेक के बाद 'KBC' के सेट पर लौटे, मंच को बताया अपना 'दूसरा घर'
'KBC' के सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ब्रेक के बाद 'KBC' के सेट पर लौटे, मंच को बताया अपना 'दूसरा घर'

Nov 13, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

पिछले महीने डॉक्टरों की सलाह पर काम और सोशल मीडिया से छोटा ब्रेक लेने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन अब 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर लौट आए हैं। 84 वर्षीय मेगास्टार ने इस लोकप्रिय क्विज शो के होस्ट के रूप में शानदार वापसी की है। हाल ही में जारी किए गए शो के एक नए प्रोमो में उन्होंने अपनी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने वाले सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का दिल से आभार जताया है।

प्रोमो

दिवाली की शुभकामनाएं देकर भावुक हुए अमिताभ

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमिताभ की हॉटसीट पर वापसी की झलक दिखाई गई है।

वीडियो की शुरुआत में दर्शकों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अमिताभ ने अपने घर के जश्न की बात की और फिर भावुक होते हुए कहा, "उम्मीद है कि आप सबकी दिवाली बड़ी शानदार रही होगी। हमने भी अपनों के साथ दिवाली मनाई, लेकिन... एक और घर भी तो है। KBC का यह मंच।"

आभार

'"आप ठीक हैं, तो हम भी ठीक हैं"

एक प्र्तियोगी अमिताभ की सेहत के बारे में पूछता है। अपनी खास गर्मजोशी के साथ बिग बी यह सवाल वापस प्रतियोगी की तरफ मोड़ देते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। जब कंटेस्टेंट बताता है कि वह बिल्कुल ठीक है, तो अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं, "अगर आप ठीक हैं, तो हम भी ठीक हैं। आप सबके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद से हम यहां पर फिर से हाजिर हैं। उसी जोश, उसी मुस्कान और बिल्कुल नए एपिसोड्स के साथ।"

ADVERTISEMENT

रोक

एहतियातन रोकी गई थी 'KBC 18' की शूटिंग

बता दें कि अमिताभ की तबीयत खराब होने की खबरों के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

इस दौरान प्रसारण चैनल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शो के पुराने एपिसोड्स का दोबारा प्रसारण किया। हालांकि, उनकी सेहत को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए एक सूत्र ने पुष्टि की कि यह छोटा ब्रेक महज एक एहतियाती कदम था, ताकि दिग्गज अभिनेता एक मामूली बीमारी से पूरी तरह उबर सकें।

ADVERTISEMENT