महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 साल के UPSC उम्मीदवार भूषण ठाकरे ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 में 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। उनकी इस कामयाबी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ परिवार का बड़ा त्याग भी है। खासकर उनकी मां ने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अपने गहने तक बेच दिए थे।
परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की योजना बना रहे ठाकरे
भूषण ठाकरे का बचपन आर्थिक तंगी में बीता, लेकिन उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां मनरेगा में काम करती थीं। भूषण ने शो में बताया कि उनकी पढ़ाई के लिए मां ने अपने गहने तक बेच दिए थे। अब 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद वह इस रकम से अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। साथ ही उनका सपना UPSC परीक्षा पास करना भी है।