LOADING...
भूमि पेडनेकर की 'दलदल' जैसे दिमाग के पेंच घुमा देंगी ये फिल्में-सीरीज, OTT पर मौजूद
OTT पर मौजूद हैं ये फिल्में

भूमि पेडनेकर की 'दलदल' जैसे दिमाग के पेंच घुमा देंगी ये फिल्में-सीरीज, OTT पर मौजूद

Jan 31, 2026
07:45 am

क्या है खबर?

भूमि पेडनेकर की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'दलदल' 30 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। विश धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित यह मनोवैज्ञानिक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें खौफनाक और खून-खराबे से भरे दृश्यों की भरमार है। 7 एपिसोड वाली इस सीरीज को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। OTT की दुनिया में मर्डर-मिस्ट्री के खजाने से भरी ऐसी कई फिल्में-सीरीज मौजूद हैं जिन्हें वीकेंड पर देखा जा सकता है। यहां देखिए पूरी सूची।

#1 & #2

'इत्तेफाक' और 'द बकिंघम मर्डर्स'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'इत्तेफाक' में सस्पेंस और थ्रिल की भरपूर डोज दी गई है। कहानी एक ही रात में हुए 2 कत्लों के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय खन्ना ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया है जिनपर सच की तह तक पहुंचने की जिम्मेदारी है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। कहानी एक बच्चे के लापता होने, पछतावा और सच का पता लगाने पर आधारित है।

#3, #4 & #5

'दृश्यम', 'दृश्यम 2' और 'रात अकेली है'

अजय देवगन की 'दृश्यम' और इसकी सीक्वल 'दृश्यम 2', दोनों ही अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं। यह कहानी एक ऐसे पिता की है, जो अपने परिवार को पुलिस से बचाने के लिए हर वो कोशिश करता है जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दोनों किस्तें शुरू से आखिर तक बांधकर रखती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रात अकेली है' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। कहानी एक रईस शख्स के कत्ल की गुत्थी सुलझाने पर बुनी गई है। क्लाइमैक्स होश उड़ाता है।

Advertisement

#6 & #7

'असुर' और 'किलर सूप'

अरशद वारसी और बरुण सोबती की 'असुर' एक मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर सीरीज है जो जियोहॉटस्टार पर मौजूद है। कहानी ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को कलयुग में 'असुर' या 'काली' का अवतार मानता है। इसमें धर्म और साइंस के बीच की जंग को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद 'किलर सूप' छोटे शहर के अपराध को उजागर करती है। कहानी बढ़ने के साथ हत्या, धोखे और रहस्यों की नई परतें खुलती हैं जो होश उड़ा देंगी।

Advertisement