Page Loader
'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्टारकास्ट पहुंचीं नई संसद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद 
भूमि पेडनेकर समेत इन अभिनेत्रियों ने किया नई संसद का दौरा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhumipednekar)

'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्टारकास्ट पहुंचीं नई संसद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद 

Sep 20, 2023
05:41 pm

क्या है खबर?

मौजूदा वक्त में भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इस बीच भूमि ने बुधवार (20 सितंबर) को नई संसद का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थीं, जिसमें शहनाज गिल, डॉली सिंह और शिबानी बेदी का नाम शामिल हैं। सामने आए वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सभी अभिनेत्रियों को नई संसद दिखाते नजर आ रहे हैं।

थैंक यू फॉर कमिंग

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का निर्देशन रिया कपूर के पति करण बूलानी कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। रिया और एकता कपूर ने मिलकर इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाला है। इसमें कुशा कपिला, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें, 'थैंक यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर और पहला गाना 'हांजी' सामने आ चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो