LOADING...
भूमि पेडनेकर ने बताया 'द लेडी किलर' का सच, बोलीं- काश मैं सिस्टम का हिस्सा होती
'द लेडी किलर' क्यों फ्लॉप हुई, भूमि पेडनेकर ने बताया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhumisatishpednekkar)

भूमि पेडनेकर ने बताया 'द लेडी किलर' का सच, बोलीं- काश मैं सिस्टम का हिस्सा होती

Feb 13, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' की भारी असफलता और उससे जुड़े विवादों पर पहली बार खुलकर बात की है। अर्जुन कपूर संग बनी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक माना जाता है। भूमि ने एक इंटरव्यू में बतायो कि फिल्म का जो वर्जन दर्शकों ने देखा, वो अधूरा था। भूमि बोलीं कि इस फिल्म की असफलता ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था।

विफलता

भूमि के करियर का दुखद मोड़

मिड डे से बातचीत के दौरान भूमि ने अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' की विफलता को याद किया, जो हाल के वर्षों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनकर उभरी। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा कभी शूट ही नहीं किया गया था। हमने जो स्क्रिप्ट पढ़ी थी, वो पूरी थी, लेकिन सेट पर फिल्म को अधूरा छोड़ दिया गया और जो कुछ रिलीज हुआ, वो एक अधूरी फिल्म थी।"

कारण

भूमि ने बताया क्यों फ्लॉप हुई फिल्म

भूमि बोलीं कि जो फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, वह उस वर्जन से कोसों दूर थी, जिसे कलाकारों ने शुरुआत में साइन किया था। उन्होंने बताया, "काश मुझे बेहतर पता होता, शायद अगर मैं सिस्टम का हिस्सा होती तो चीज़ों को अलग तरह से संभाल सकती थी। मैं सदमे में थी। मैं बस यही सोचती रह गई कि आखिर हो क्या रहा है, क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। आखिरकार, मैंने खुद को समझाया कि यह एक सीख थी।"

Advertisement

फ्लॉप

45 करोड़ का बजट, सिर्फ 1 लाख की कमाई

भूमि ने कहा कि जब निर्माताओं ने फिल्म रिलीज करने का फैसला किया तो वो दंग रह गईं। फिल्म की विफलता ने उन्हें मानसिक और पेशेवर झटका दिया। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस नाकामी से कैसे निकलें। उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है। भूमि आज भी दुविधा में हैं कि इस असफलता के पीछे कौन जिम्मेदार था वो खुद या कोई और। उनके दिमाग में ये एक 'खिचड़ी' की तरह उलझा हुआ है।

Advertisement

फिल्म

45 करोड़ का बजट, सिर्फ 1 लाख की कमाई

अर्जुन कपूर और भूमि की क्राइम-थ्र‍िलर फिल्म 'द लेडी किलर' 3 नंवबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ था और ये महज 1 लाख रुपये जुटा पाई थी। विकास बहल ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल हुआ था कि इसे OTT पर कोई खरीदार नहीं मिला, जिसके बाद इसे मुफ्त में यूट्यूब पर रिलीज करना पड़ा।

Advertisement