फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर जारी; अक्षय कुमार की कॉमेडी, डर और पागलपन करेगा लोटपोट
क्या है खबर?
2007 में रिलीज 'भूल-भुलैया' के बाद, अक्षय कुमार एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ लौट रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। जैसा कि फैंस उम्मीद कर रहे थे, इसमें हंसी, मजेदार पंच, डर और पागलपन की भरपूर डोज शामिल है जो देखने वालों को लोटपोट कर देगी। बता दें, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' का निर्माण किया है।
टीजर
'भूत बंगला' के टीजर में अक्षय कुमार का दिखा पुराना अंदाज
अक्षय की कॉमेडी हमेशा से जबरदस्त रही है और 'भूत बंगला' के टीजर में उन्होंने यह फिर साबित किया है। उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, राजेश शर्मा, मिथिला पालेकर और असरानी जैसे कलाकारों ने डर और कॉमेडी का लेवल बढ़ाया है। टीजर के जरिए निर्माताओं ने डर को थोड़ा छिपाकर रखा है, लेकिन आने वाले इस ड्रामे को लेकर लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर फिल्म फुल एंटरटेनर होने का दावा करती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'भूत बंगला' का टीजर
Laughter, screams, and surprises are waiting inside the Bangla. Dare to enter? 🤣🧟♀️#BhoothBanglaTeaser out now: https://t.co/Y6EvHA11t8#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/m0hj1Mprgd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 12, 2026