LOADING...
'भूत बंगला' से जारी हुआ पहला गाना, अक्षय कुमार ने दिखाई भूतों की दुनिया

'भूत बंगला' से जारी हुआ पहला गाना, अक्षय कुमार ने दिखाई भूतों की दुनिया

Feb 26, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों का रुख बदलने आ रही है। लोगों का उत्साह अभी से बढ़ जाए, इसलिए निर्माताओं ने पहला गाना 'रामजी आके भला करेंगे' जारी कर दिया है। फिल्म के निर्देशन की कमान प्रियदर्शन ने संभाली है, जो पहले 'भूल भुलैया' (2007) और 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी में अक्षय संग जुड़ चुके हैं।

गाना

डर के साथ हंसाता और होश उड़ाता है अक्षय कुमार का नया गाना

'रामजी आके भला करेंगे' गाने को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने मिलकर गाया है। संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि बोल कुमार ने लिखे हैं। अक्षय, पूरे गाने में अनोखे पहनावे और डांस से हंसाने का काम कर रहे हैं। फैंस ने इसे अभी से इसे सुपरहिट बताना शुरू कर दिया। हालांकि, शुरुआत में गर्दन उखाड़ने वाला दृश्य थोड़ा होश उड़ाता है। बता दें, 'भूत बंगला' में तब्बू, परेश रावल और वामिका गब्बी प्रमुख किरदारों में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पूरा गाना

Advertisement