LOADING...
'भूत बंगला' के लिए निर्माताओं का बड़ा ऐलान, अब दर्शकों को मिलेगा ये तोहफा
'भूत बंगला' देखने वालों को मिलेगा ये शानदार तोहफा

'भूत बंगला' के लिए निर्माताओं का बड़ा ऐलान, अब दर्शकों को मिलेगा ये तोहफा

Apr 29, 2026
07:09 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से हॉरर कॉमेडी ने दुनियाभर में लगभग 195 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में निर्माताओं ने दर्शकों के लिए खास प्रस्ताव की पेशकश की है, जिससे कमाई में बढोतरी होने के पूरे आसार बन गए हैं। दरअसल, निर्माताओं ने 'भूत बंगला' के टिकटों पर एक के साथ एक का ऑफर घोषित किया है।

ऐलान

'भूत बंगला' के लिए एक पर एक टिकट के प्रस्ताव का ऐलान

'भूत बंगला' की निर्माता एकता कपूर के प्रोडक्शन बालाजी मोशन पिक्चर्स 29 अप्रैल को ऐलान किया अक्षय की फिल्म के एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री मिलेगा। उन्होंने लिखा, 'इस बंगले में अकेले प्रवेश नहीं मिलता... साथ में एक व्यक्ति का होना अनिवार्य है। @bookmyshow पर एक टिकट खरीदें और एक मुफ्त पाएं। ऑफर अभी लाइव है!' बुक मॉय शो के जरिए फिल्म पर दिया गया यह प्रस्ताव 3 मई, यानी रविवार तक जारी रहेगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रदर्शन

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने रिलीज के 12 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 1,21.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि एक पर एक मुफ्त टिकट वाले प्रस्ताव से दर्शकों की भीड़ बढ़ सकती है जो निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं।

Advertisement