LOADING...
'भूत बंगला' का एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड, 100 करोड़ रुपये कमाने से इतनी दूर फिल्म
'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भूत बंगला' का एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड, 100 करोड़ रुपये कमाने से इतनी दूर फिल्म

Apr 24, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अभिनेता की वापसी का प्रतीक है। दोनों ने आखिरी बार फिल्म 'खट्‌टा मीठा' (2010) में साथ काम किया था। फिल्म में अक्षय अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होते दिखे। हालांकि कारोबारी दिनों का असर इसकी कमाई पर पड़ा है, जिससे एक हफ्ते में आंकड़ों का पूरा गणित बदल गया।

रिपोर्ट कार्ड

'भूत बंगला' के 7 दिन के प्रदर्शन पर एक नजर

सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये कमाए। कारोबारी दिनों में आते ही कमाई एकल आंकड़े में पलट गई, जिसके बाद चौथे दिन कलेक्शन 6.75 करोड़, 5वें दिन 8 करोड़ और 6वें दिन कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये रहा। 7वें दिन 5.15 करोड़ का कारोबार करके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा किया।

कलेक्शन

100 करोड़ रुपये के क्लब से अभी भी दूर फिल्म

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 84.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह 100 करोड़ के क्लब से अभी भी दूर है और इसमें शामिल होने के लिए फिल्म को कमाई में तेजी लानी होगी। उधर दुनियाभर में इसने एक हफ्ते के अंदर कुल 135.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें, 'भूत बंगला' एक शापित बंगले के इर्द-गिर्द घूमती हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी भी हैं।

Advertisement