'भूत बंगला' की कमाई में फिर आया उछाल, जानिए अब तक कितनी हुई कमाई
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन 150 करोड़ के क्लब में दाखिल होने के लिए फिल्म काे अभी भी लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। दूसरी तरफ माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' भी भारत में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है और अक्षय की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है। चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों की कुल कमाई।
कमाई
'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने दूसरे मंगलवार, यानी 12वें दिन 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के 11वें दिन की कमाई 3.65 करोड़ रुपये थी और इस लिहाज से कलेक्शन में बढ़त साफ देखी जा सकती है। परेशानी की बात यह है कि अक्षय की हॉरर-कॉमेडी 12 दिन निकालने के बावजूद अब तक सिर्फ 1,21.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है। फिल्म को 150 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।
अन्य फिल्में
'माइकल' दे रही बराबर की टक्कर
हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने 5वें दिन 2.40 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन अब तक 21.15 करोड़ रुपये हो गया है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' ने 5वें दिन 10 लाख रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 1.43 करोड़ रुपये हुआ है। पहले ही हफ्ते में यह फिल्म डिजास्टर बनने की चौखट पर खड़ी हो गई है।