'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' से जावेद अली की आवाज में रिलीज हुआ नया गाना, देखें वीडियो
क्या है खबर?
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2020 में आई 'गिन्नी वेड्स सन्नी' का सीक्वल है, जिसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। फिल्म रिलीज के बाद, निर्माताओं ने इसमें मौजूद एक रोमांटिक ट्रैक 'जप्पी जावां' जारी किया है। पहाड़ों के बीच खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए इस गाने में अविनाश और मेधा की केमिस्ट्री देखने लायक है। यह सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।
गाना
इन गायकों ने दी आवाज
'जप्पी जावां' को जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने सुर लगाए हैं। इसके बोल देवेन्द्र काफिर ने लिखे हैं और सुशांत-शंकर ने मिलकर आवाज दी है। फिल्म के अन्य गानों 'जान कड्ड के', 'छाप तिलक' और 'तुमपे ही प्यार आ गया' को भी लोगों ने काफी पंसद किया है। प्रशांत झा के निर्देशन में बनी 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' एक पहलवान लड़के और मस्तमौला लड़की की बेमेल शादी पर आधारित एक पारिवारिक-ड्रामा फिल्म है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Pyaar mile to, rabb mil jaaye ,
— Zee Studios (@ZeeStudios_) April 28, 2026
Mann le bulle shah da kehna!
JappiJava Song Out Now!#GinnyWedssSunny2 In Cinemas Now
Book your tickets - https://t.co/L0wIbc4N4z@avinashtiw85 @medhashankr @prasshantalkiez @sonymusicindia @Soundrya_Prod #UmeshKrBansal @vinodbbachchan… pic.twitter.com/Fjau9QQidq