Page Loader
भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार
'पठान' का विरोध (तस्वीर: इंस्टा/@taran_adarsh)

भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार

Jan 30, 2023
11:55 am

क्या है खबर?

25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। हालांकि, देशभर में कई जगह फिल्म के खिलाफ लोगों ने अभी भी मोर्चा खोला हुआ है। अब महाराष्ट्र के भायंदर में रविवार को कथित तौर पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने मैक्सस सिनेमा में तोड़फोड़ की और भगवा रंग के झंडे लिए 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए।

पठान

20,000 रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान

रिपोर्ट्स के अनुसार, भायंदर पुलिस ने नुकसान पहुंचाने और आतंक फैलाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उपद्रवियों के खिलाफ IPC की धारा 143, 147, 149, 332, 427 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, "भीड़ ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, करीब 20,000 रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।"