NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड के इन कलाकारों ने मिलाए कदम
    मनोरंजन

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड के इन कलाकारों ने मिलाए कदम

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड के इन कलाकारों ने मिलाए कदम
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 01, 2022, 05:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड के इन कलाकारों ने मिलाए कदम
    बॉलीवुड के इन सितारों ने राहुल गांधी के साथ की कदम ताल

    राहुल गांधी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इस जन आंदोलन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो चुके हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पदयात्रा आज यानी गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंची। आज (1 दिसंबर) इस यात्रा का 83वां दिन है। आइए इस मौके पर उन बॉलीवुड कलाकारों पर एक नजर डालते हैं, जो राहुल की इस महत्वाकांक्षी यात्रा से जुड़ चुके हैं।

    स्वरा भास्कर

    राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार (1 दिसंबर) सुबह उज्जैन से शुरू हुई। उज्जैन जिले की सीमा छोड़कर मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा के लिए रवाना हो गई। इस दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस यात्रा में शामिल हुईं। वह बुधवार को इंदौर पहुंचीं और आज सुबह राहुल के साथ पदयात्रा करने वालों में शामिल हुईं। राहुल और उनके काफिले संग चलते हुए स्वरा की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

    पूजा भट्ट

    अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा रह चुकी हैं। वह यात्रा में तब शामिल हुई थीं, जब यह तेलंगाना से होकर गुजर रही थी। कांग्रेस पार्टी ने पूजा भट्ट के यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हर दिन एक नया इतिहास बन रहा है। देश में हर दिन प्यार करने वालों की संख्या बढ़ रही है।' पूजा ने ट्वीट कर बताया था कि वह 10.5 किलोमीटर पैदल चली थीं।

    अमोल पालेकर

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर को भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में इस यात्रा में देखा गया था। इसकी तस्वीरें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज से साझा की गई थीं, जिसमें अमोल, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते दिख रहे थे। अमोल की पत्नी और फिल्ममेकर संध्या गोखले भी उनके साथ मौजूद थीं। इससे पहले अभिनेत्री रिया सेन, राहुल संग कदम से कदम मिलाती दिखी थीं। अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी इस आंदलोन से जुड़ चुकी हैं।

    सुशांत सिंह

    अभिनेता सुशांत सिंह भी महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल को सुशांत से बातचीत करते देखा गया था। सुशांत ने कहा था कि वह अपने जीवन में पहली बार किसी राजनीतिक रैली में भाग ले रहे हैं। पहले उन्होंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। उन्हें इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं? हालांकि, फिर उन्हें अहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश के एकजुट होने की बात करती है।

    क्या है भारत जोड़ो यात्रा का मकसद?

    राहुल के मुताबिक, भारत को एकजुट करने और देश को मजबूत बनाने के लिए इस यात्रा को शुरू किया गया है। इसमें राहुल के साथ-साथ 100 से भी अधिक नेता शामिल हुए हैं, जो लगभग सभी वर्गों एवं प्रदेशों के प्रतिनिधित्व हैं। आम जनता एवं अन्य नेताओं को इससे जुड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in लॉन्च की गई है। जो भी इस यात्रा से जुड़ना चाहता है, वो इस वेबसाइट पर रजिस्टर करके यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकता है।

    फिलहाल मध्य प्रदेश में है भारत जोड़ो यात्रा

    7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की यह यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश में है। यह 150 दिनों में 12 राज्यों के बीच से 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीर पहुंचेगी। 4 दिसंबर को इसके राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    बॉलीवुड समाचार
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    श्रुति हासन ने मानसिक बीमारी से जूझने वाली खबरों को कहा फर्जी, बताई सच्चाई श्रुति हासन
    बेनेली लियोनसिनो 800 बाइक ऑटो एक्सपो में हुई पेश, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक बेनेली
    प्री-डायबिटीज से जुड़े 5 प्रमुख शारीरिक संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज स्वास्थ्य
    राखी सावंत ने शादी के लिए बदला धर्म? उनके भाई राकेश दी ये प्रतिकिया राखी सावंत

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्रः शिरडी जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर ट्रक से भिड़ी, 10 यात्रियों की मौत सड़क दुर्घटना
    मकर संक्रांति के दिन महाराष्ट्र में क्यों पहनते हैं काले कपड़े? महिलाएं पहनें ये 5 आउटफिट मकर संक्रांति
    TB की नई वैक्सीन का ट्रायल जल्द होगा- CSIR के पूर्व महानिदेशक वैक्सीनेशन अभियान
    महाराष्ट्र: सरकार ने नहीं दिया जमीन पर कब्जा, किसान का खुद को जमीन में दबाकर विरोध किसान

    बॉलीवुड समाचार

    'जांबाज हिंदुस्तान के' का ट्रेलर जारी, ZEE5 पर दस्तक देगी वेब सीरीज ZEE5
    अजय देवगन की 'दृश्यम 2' OTT पर हुई रिलीज, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें अजय देवगन
    'कुत्ते' रिव्यू: अर्जुन कपूर ने अभिनय ने कमजोर की फिल्म, पिता से सीखते दिखे आसमान भारद्वाज अर्जुन कपूर
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दिन करने वाले हैं शादी! सामने आई तैयारियों की जानकारी केएल राहुल

    राहुल गांधी

    सचिन पायलट चुनावी साल में ताकत दिखाने को तैयार, 16 जनवरी से शुरू करेंगे रैलियां सचिन पायलट
    RSS को कौरव बताते हुए राहुल ने कहा- क्या पांडव कभी गलत GST या नोटबंदी करते? भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी ने ठंड में भी टी-शर्ट पहनने की बताई वजह, जानें क्या कहा भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी के साथ आज यात्रा में कदम मिला रहीं महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023