LOADING...
'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर जारी, कंगना रनौत ने 26/11 आतंकी हमले की दिखाई झलक

'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर जारी, कंगना रनौत ने 26/11 आतंकी हमले की दिखाई झलक

Jun 02, 2026
08:01 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' (2025) में देखा गया था। अब उनकी अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' चर्चा में है, जिसका ट्रेलर 2 जून को जारी हो गया है। फिल्म की कहानी मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसके जरिए अस्पताल की बहादुर नर्सों और उनकी अनसुनी दास्तां को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है, जबकि निर्माता मणिकर्णिका स्टूडियो है।

ट्रेलर

ट्रेलर ने 26/11 आतंकी हमले की यादें ताजा कीं

ट्रेलर की शुरुआत कामा अस्पताल और मुंबई में हुए आतंकी हमले से होती है। कंगना एक नर्स के किरदार में हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हमले के समय आतंकवादियों ने अस्पताल में घुसकर 2 सुरक्षा गार्ड मार दिया था। आतंकी हमले के दौरान नर्सों ने कैसे बहादुरी से उनका सामना किया, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा जैसे कई सितारे शामिल हैं। यह 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement