'भारत भाग्य विधाता' OTT पर आने को तैयार, निर्माताओं ने बताई स्ट्रीमिंग तारीख
क्या है खबर?
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख करने जा रही है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में नर्सों की जांबाजी पर आधारित ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसने वर्ल्डवाइड सिर्फ 8.32 करोड़ रुपये कमाए थे और एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। रिलीज के लगभग 2 महीने पूरे करने के बाद, 'भारत भाग्य विधाता' OTT पर आने के लिए तैयार है।
रिलीज
ZEE5 पर स्ट्रीम होगी कंगना की फिल्म
मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित 'भारत भाग्य विधाता' का प्रीमियर ZEE5 पर होगा।
निर्माताओं ने फिल्म का प्रोमो जारी करते हुए लिखा, '26/11 की सबसे काली रात में असाधारण साहस दिखाने वाली साधारण नर्सों की अनकही कहानी। कुछ नायकों को कभी देखा ही नहीं गया। उनकी कहानियां कभी बताई ही नहीं गईं। भारत भाग्य विधाता का प्रीमियर 14 अगस्त को Zee 5 पर होगा।'
फिल्म में कंगना के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और जाहिद खान समेत कई कलाकार मौजूद हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
An untold story of ordinary nurses who stood with extraordinary courage on the darkest night of 26/11.
— ZEE5Official (@ZEE5India) August 7, 2026
Some heroes were never seen. Their stories were never told.
Until now.
Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Out Now.#BharatBhhagyaViddhaata premieres on 14th Aug on Hindi Zee 5… pic.twitter.com/gq6b61Piet