
भाग्यश्री को खेलते समय लगी चोट, हुई सर्जरी; माथे पर लगे 13 टांके
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री पिकलबॉल खेलते समय अचानक चोटिल हो गईं, जिसके तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चोट इतनी गंभीर थी कि भाग्यश्री को सर्जरी की जरूरत पड़ी और उनके माथे पर 13 टांके लगे हैं। फिलहाल वह ठीक हैं।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं।
तस्वीरें
तस्वीरें हो रहीं वायरल
एक तस्वीर में भाग्यश्री अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और उनका इलाज चल रहा है।
अन्य तस्वीर में भाग्यश्री के माथे पर पट्टी बंधी हुई है और वे चोट के बावजूद मुस्कुरा रही हैं।
अब प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं। एक ने लिखा, 'हे भगवान... भाग्यश्री जी जल्दी ठीक हो जाओ।' एक लिखते हैं, 'नजर सच है... जल्दी ठीक हो जाओ।' उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
#Bhagyashree pic.twitter.com/gWDnvdQlYw
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) March 13, 2025