NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लॉकडाउन में आपको खूब हंसाएंगे 'द कपिल शर्मा शो' के ये पांच बेस्ट एपिसोड्स
    अगली खबर
    लॉकडाउन में आपको खूब हंसाएंगे 'द कपिल शर्मा शो' के ये पांच बेस्ट एपिसोड्स

    लॉकडाउन में आपको खूब हंसाएंगे 'द कपिल शर्मा शो' के ये पांच बेस्ट एपिसोड्स

    लेखन भावना साहनी
    Apr 02, 2020
    10:58 am

    क्या है खबर?

    देशभर हुए लॉकडाउन के बीच लोग घर में बंद हो गए हैं।

    इन दिनों में वह अपने मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया और टीवी देखने में ही वक्त बिता रहे हैं।

    ऐसे में अगर आप भी हर वक्त न्यूज चैनल देखते हुए थक गए हैं तो कपिल शर्मा के शोज देख सकते हैं।

    आज कपिल अपना 39वां जन्मदिन भी मना रहे हैं।

    चलिए इसी मौके पर आज हम आपको कपिल के कुछ दिलचस्प एपिसोड्स दिखाते हैं।

    #1

    शाहरुख खान रंग दे तू मोहे

    बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जब भी कपिल शर्मा के शो पर आते हैं वह दिन दर्शकों के लिए उनके आने से ही खास हो जाता है।

    यहां उनका कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज दोनों देखने को मिलते हैं।

    21 जनवरी, 2017 को शाहरुख अपनी फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

    इस समय ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 25 साल भी पूरे किए थे। ऐसे में यह ऐपिसोड किंग खान और दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प बनाया गया था।

    #2

    सलमान खान और अनुष्का शर्मा

    सुपरस्टार सलमान खान का शो में आना ईद से कम नहीं है। कपिल के शो में 9 जुलाई, 2016 को वह अपनी फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

    इस मौके पर उनके साथ अनुष्का शर्मा ने भी शो में शिरकत की थी।

    दोनों ही सितारों ने शो में फिल्म से जुड़े अपने दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया था।

    उनके अलावा शो के सभी किरदारों ने उनका और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

    #3

    युवराज सिंह और हेजल कीच

    24 सितंबर, 2016 को प्रसारित किए गए इस एपिसोड में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ पहुंचे थे।

    इस एपिसोड के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली थी।

    वहीं दोनों ही हस्तियों ने अपनी लव स्टोरी और निजी जिंदगी को लेकर भी यहां मजेदार किस्से सुनाएं। जिसे देखकर दर्शक खूब लोट-पोट हुए।

    इस एपिसोड को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि वह बार-बार इसे देखना पसंद करते हैं।

    #4

    नवजोत कौर सिद्धू

    इस एपिसोड में पहली बार शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को देखा गया था।

    यह एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प और खास था। इसका प्रसारण 2 जुलाई, 2016 को किया गया था।

    इसमें नवजोत सिंह की पत्नी ने उन्हें लेकर कई ऐसे खुलासे किए जिसे देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए थे।

    इसका कई बार टीवी पर रिपीट टेलीकास्ट किया जा चुका है। इस एपिसोड में सिद्धू की बेटी भी पहुंची थीं।

    #5

    श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर

    इस एपिसोड का प्रसारण 7 जनवरी, 2017 को किया गया था।

    इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म 'ओके जानू' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे।

    इसमें दोनों ही हस्तियों ने अपनी फिल्म को लेकर कई दिलचस्प किस्से सुनाएं।

    जबकि श्रद्धा ने अपने बचपन और निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें बताईं।

    दर्शकों ने उनके इस एपिसोड को खूब पसंद किया था। अगर आप बोर हो रहे हैं तो इस एपिसोड को देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कपिल शर्मा
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर संग ब्रेकअप की खबरों पर इस तरह आलिया ने की सबकी बोलती बंद मनोरंजन
    घर बैठे दोस्तों की याद आ रही है? ये वेब सीरीज देंगी आपके दिल को राहत टीवी शो
    रातों-रात स्टार बनी ये अभिनेत्रियां आज हो चुकी हैं इंडस्ट्री से गायब मनोरंजन
    #BirthdaySpecial: जब कंगना को होने लगी थी नहाने से नफरत, जानिए अनसुना किस्सा मनोरंजन

    कपिल शर्मा

    एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा? कीकू शारदा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    कपिल को लाखों का झटका, नए शो के लिए मिल रही है इतनी फीस दीपिका पादुकोण
    'द कपिल शर्मा' में हो सकती है 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' की वापसी बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के पास हैं ये पाँच महँगी चीज़ें, जानें बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    एकता कपूर की 'नागिन' बनने के लिए तैयार थीं प्रियंका, कटरीना ने दिया था ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कटरीना, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    फिल्मी अंदाज में शाहरुख ने की लोगों से कोरोना वायरस से बचाव की अपील, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के चलते घर में बंद हैं? ये साउथ इंडियन फिल्में करेंगी आपका मनोरंजन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025