NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'हेरा फेरी' से लेकर 'गोलमाल' तक, ये हैं बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फ्रेंचाइजी 
    अगली खबर
    'हेरा फेरी' से लेकर 'गोलमाल' तक, ये हैं बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फ्रेंचाइजी 
    पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देंगी ये फिल्में

    'हेरा फेरी' से लेकर 'गोलमाल' तक, ये हैं बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फ्रेंचाइजी 

    लेखन पलक
    Mar 07, 2024
    08:39 am

    क्या है खबर?

    हंसी-ठिठोली करना किसे पसंद नहीं होता है। सिनेमा की रंगीन दुनिया को पसंद करने वाले सिनेप्रेमियों को भी ठहाके लगाकर हंसना खूब भाता है।

    ऐसे में अपने दर्शकों का ध्यान रखते हुए निर्माता-निर्देशक समय-समय पर कॉमेडी की चाशनी में डूबी फिल्में रिलीज करते हैं।

    इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाती हैं। ऐसे में निर्माता इन्हें फ्रेंचाइजी में तब्दील कर देते हैं।

    बॉलीवुड में ऐसी कई फ्रेंचाइजी हैं, जिनकी फिल्में दर्शकों को लोटपोट कर देती हैं।

    #1

    'हेरा फेरी'

    इस सूची में सबसे पहले 'हेरा फेरी' का नाम आता है।

    बाबू भैया, राजू और श्याम बनकर परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की तीकड़ी दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था।

    प्रियदर्शन निर्देशित 'हेरा फेरा' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2006 में फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'हेरा फेरी 2' में तीनों कलाकारों ने फिर समां बांधा।

    अब 'हेरा फेरी 3' रिलीज होने वाली है।

    दोनों फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।

    #2

    'हाउसफुल'

    दूसरा नाम ब्लॉकबस्टर रही 'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी है। इसके 4 भाग हैं, जिसमें 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' का निर्देशन साजिद खान ने किया है। 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' अलग-अलग निर्देशकों ने बनाई हैं।

    फिल्मों में अक्षय और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में रहे हैं। इनके साथ ही अर्जुन रामपाल, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल भी हिस्सा रहे हैं।

    'हाउसफुल 5' के भी आने की उम्मीद है।

    यह फ्रेंचाइजी आप जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #3

    'गोलमाल'

    रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' कॉमेडी फ्रेंचाइजी को हंसी-मजाक की गारंटी मानी जाती है।

    फिल्म सीरीज 5 दोस्तों - गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लकी (तुषार कपूर), लक्ष्मण 1 (श्रेयस तलपड़े), और लक्ष्मण 2 (कुणाल खेमू) पर आधारित है।

    इसके अभी तक 4 भाग आ चुके हैं 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन'। इन सभी फिल्मों को देखकर दर्शक खूब हंसते हैं।

    इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार, Zee5, जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #4

    'फुकरे'

    साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे' ने दर्शकों को इस कदर हंसाया की निर्माता ने इसे फ्रेंचाइजी में तब्दील कर दिया।

    ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा अभिनीत फिल्म ने लोगों को लोटपोट कर दिया था।

    इसकी सफलता के बाद निर्माता 'फुकरे रिटर्न्स'-'फुकरे 3' लेकर आए। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और लोगों का दिल जीत लिया।

    यह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।

    #5

    'ड्रीम गर्ल'

    आयुष्मान खुराना लीग से हटकर फिल्में करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह ऐसे अभिनेता हैं, जो हर किरदार में जान फूंक देते हैं।

    ऐसी ही एक अलग, लेकिन हंसी से भरपूर फिल्म आयुष्मान 2019 में लेकर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने 'पूजा' बनकर अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि दर्शक दीवाने हो गए।

    आयुष्मान 2023 में 'ड्रीम गर्ल 2' लेकर लौटे और फिर छा गए।

    ये दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    सुनील शेट्टी
    आयुष्मान खुराना

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर कब होगा रिलीज? सामने आई तारीख  टाइगर श्रॉफ
    अनुपम खेर से अक्षय कुमार तक, राम मंदिर निर्माण में इन सितारों ने किया दान बॉलीवुड समाचार
    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ, लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं टाइगर श्रॉफ
    शाहरुख खान से शिल्पा शेट्टी तक, बड़े महंगे हैं इन सितारों के आशियाने शाहरुख खान

    सुनील शेट्टी

    'धारावी बैंक' का ट्रेलर रिलीज, दिखा अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच टकराव विवेक ओबेरॉय
    'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि परेश रावल
    'हेरा फेरी 3' से अक्षय के बाहर होने पर सुनील शेट्टी हैरान, प्रशंसकों को दी उम्मीद अक्षय कुमार
    विवेक ओबेरॉय ने 'धारावी बैंक' में अपने किरदार के लिए ने बढ़ाया 10 किलो वजन विवेक ओबेरॉय

    आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना ने बताया, सिर्फ इस शर्त पर बनने चाहिए फिल्मों के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का कमाई में गिरावट दर्ज, अब 'जवान' से होगा सामना  ड्रीम गर्ल 2
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई 100 करोड़ रुपये की ओर  ड्रीम गर्ल 2
    'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं ने दर्शकों को दिया तोहफा, एक टिकट खरीदने पर दूसरा मुफ्त ड्रीम गर्ल 2
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025