NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन
    बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aindrila.sharma)

    बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 20, 2022
    05:19 pm

    क्या है खबर?

    बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का आज महज 24 साल की उम्र में निधन हो गया। कल रात और आज दिन में लगातार कई कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हुआ।

    1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें कोलकाता के नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    भर्ती होने के बाद से ही एंड्रिला कोमा में थीं और उनकी आर्थिक मदद के लिए बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने पहल की थी।

    रिपोर्ट

    आज दोपहर को एंड्रिला ने ली अंतिम सांस

    ईटाइम्स के अनुसार, एंड्रिला को कल रात कई बार कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) भी दिया गया।

    अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी स्थिति को डॉक्टरों ने नियंत्रण में कर लिया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। एंड्रिला ने आज दोपहर 12:59 बजे अंतिम सांस ली।

    कैंसर सर्वाइवर

    दो बार कैंसर को मात दे चुकी थीं एंड्रिला

    एंड्रिला एक कैंसर सर्वाइवर थीं और उन्होंने दो बार इस बीमारी को मात दी थी। उन्हें हाल ही में डॉक्टरों द्वारा कैंसर मुक्त घोषित किया गया था।

    इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की थी, हालांकि इस बार ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह इससे उबर नहीं पाईं।

    सोशल मीडिया पर लोग उनके निधन पर अपना दुख जता रहे हैं।

    बंगाली सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के दर्शकों को भी इस खबर ने शोक में डाल दिया है।

    करियर

    बांग्ला शो 'झुमुर' से मिली थी एंड्रिला को लोकप्रियता

    एंड्रिला का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। बंगाली अभिनेत्री और मॉडल के रूप में फैंस के बीच वह काफी लोकप्रिय थीं।

    उन्होंने कलर्स बांग्ला के शो 'झुमुर' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में उनके अभिनय को खूब वाहवाही मिली थी।

    इसके बाद उन्होंने 'जियो काथी' और 'जिबोन ज्योति' जैसे कई शोज में काम किया।

    उन्होंने 'भागर' नामक वेब सीरीज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    निधन

    शुक्रवार को अभिनेत्री तबस्सुम ने छोड़ी थी दुनिया

    शुक्रवार को अभिनेत्री तबस्सुम उर्फ किरण बाला सचदेव का निधन हो गया था। वह 78 वर्ष की थीं। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।

    कुछ सप्ताह पहले टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी 46 साल की उम्र में चल बसे।

    इससे पहले 21 सितंबर को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कहा। जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया।

    काफी समय तक उनका इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत
    बंगाली सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सेलिब्रिटी की मौत

    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला? संगीत इंडस्ट्री
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत क्राइम समाचार
    फैन्स ने सिद्धू के इन गानों में निकाला उनकी मौत का कनेक्शन क्राइम समाचार
    मशहूर गायक केके का निधन, लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत बॉलीवुड समाचार

    बंगाली सिनेमा

    मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन, बाथरूम में मिला शव बॉलीवुड समाचार
    क्या नुसरत जहां ने कर ली यश दासगुप्ता से शादी? जन्मदिन की तस्वीरों ने किया इशारा मनोरंजन
    सत्यजीत रे की सुपरहिट फिल्म 'घरे बाइरे' की मूल पटकथा जल्द जारी होगी बॉलीवुड समाचार
    जानिए कौन हैं पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रूपा दत्ता रूपा दत्ता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025