LOADING...
राजकुमार राव से पहले इन अभिनेताओं के साथ जम चुकी है मानुषी छिल्लर की जोड़ी 
इन अभिनेताओं के साथ जम चुकी मानुषी छिल्लर की जोड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manushi_chhillar)

राजकुमार राव से पहले इन अभिनेताओं के साथ जम चुकी है मानुषी छिल्लर की जोड़ी 

Jun 10, 2025
02:14 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री मानुषी छिल्लर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मालिक' में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी की एंट्री हो चुकी है। इतना ही नहीं, फिल्म से मानुषी की पहली झलक भी सामने आ गई है। मानुषी फिल्म में राजकुमार के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी और यह दोनों के बीच पहला सहयोग है। इस कड़ी में आइए जानें अब तक मानुषी किन-किन अभिनेताओं के साथ रोमांस कर चुकी हैं।

#1

अक्षय कुमार (सम्राट पृथ्वीराज)

मानुषी ने साल 2022 में आई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी, जिसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म मुंह के बल गिरी। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 'सम्राट पृथ्वीराज' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#2

विक्की कौशल (द ग्रेट इंडियन फैमिली)

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में मानुषी ने अभिनेता विक्की कौशल के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा भी नजर आए थे और फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#3

वरुण तेज (ऑपरेशन वैलेंटाइन)

वरुण तेज के साथ मानुषी की जोड़ी फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में बनी थी। यह फिल्म पिछले साल 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा ने किया था। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू भाषा में रिलीज हुई थी। मानुषी और वरुण के अलावा इस फिल्म में मीर सरवर ने भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाया था। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

#4

अक्षय कुमार (बड़े मियां छोटे मियां)

'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद मानुषी और अक्षय ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साथ काम किया था। यह फिल्म 11 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म में भी मानुषी और अक्षय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।