NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'KGF: 2' से पहले इन फिल्मों में खलनायक बन संजय दत्त ने लूटी वाहवाही
    अगली खबर
    'KGF: 2' से पहले इन फिल्मों में खलनायक बन संजय दत्त ने लूटी वाहवाही
    इन फिल्मों में खलनायक बन संजय दत्त ने लूटी वाहवाही

    'KGF: 2' से पहले इन फिल्मों में खलनायक बन संजय दत्त ने लूटी वाहवाही

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 13, 2022
    11:46 pm

    क्या है खबर?

    संजय दत्त एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने पर्दे पर हीरो के साथ-साथ खलनायक की भूमिका निभाकर भी दर्शकों का दिल जीता है।

    वह बहुत जल्द पैन इंडिया इंडिया फिल्म 'KGF: चैप्टर 2' में अधीरा नामक विलेन की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी और इसमें साउथ अभिनेता यश लीड रोल में हैं।

    आज आपको उन फिल्मों के सफर पर लेकर चलेंगे, जिसमें संजय ने खलनायक का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी है।

    #1

    'वास्तव: द रियलिटी'

    इस सूची में पहली फिल्म 'वास्तव: द रियलिटी' है, जो 1999 में दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म में संजू बाबा ने रघुनाथ नामक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई थी।

    फैंस को संजय का अंदाज इतना पसंद आया कि यह फिल्म हिट साबित हुई। चाहे डायलॉग हो या चाल-ढाल, संजय ने एक विलेन की भूमिका में खुद को भलिभांति ढाला।

    निर्देशक महेश मांजरेकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

    #2

    'खलनायक'

    विलेन की भूमिकाओं पर चर्चा हो और संजय की फिल्म 'खलनायक' का नाम ना आए; ऐसा हो नहीं सकता। यह फिल्म संजय के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

    सुभाष घई के निर्देशन की यह फिल्म 1993 में सिनेमाघरों में आई थी। आज भी इस फिल्म के प्रति दर्शकों में क्रेज देखने को मिलता है।

    फिल्म में बलराम प्रसाद का निगेटिव किरदार निभाकर संजय छा गए थे। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे।

    #3

    'मुसाफिर'

    अगर आपको संजय का विलेन अवतार देखना है, तो 'मुसाफिर' जरूर देखनी चाहिए। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन संजय ने जरूर अपनी छाप छोड़ी।

    अभिनेता की एक्टिंग और लुक की खूब चर्चा हुई थी। संजय गुप्ता के निर्देशन की इस फिल्म में संजू बाबा ने बिल्ला का किरदार निभाया था। फिल्म 2014 में सिनेमाघरों में आई थी।

    फिल्म में अनिल कपूर और आदित्य पंचोली जैसे कलाकार नजर आए थे।

    #4

    'प्लान'

    संजय की अगली फिल्म 'प्लान' है, जिसमें उन्होंने विलेन की सशक्त भूमिका निभाई है। हृदय शेट्टी की यह फिल्म 2004 में रूपहले पर्दे पर आई थी। इसमें संजय मूसाभाई नामक विलेन के किरदार में छा गए थे।

    ये अलग बात है कि फिल्म उतनी लोकप्रिया नहीं बटोर पाई। इसमें संजय के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं।

    इसके अलावा समीरा रेड्डी, डिनो मोरिया, संजय मिश्रा, मुकेश खन्ना और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों ने इस फिल्म की शोभा बढ़ाई थी।

    #5

    'अग्निपथ'

    'KGF चैप्टर 2' में संजय के लुक की तुलना 'अग्निपथ' में अभिनेता द्वारा निभाए गए किरदार कांचा चीना से हो रही है। इसमें संजय का लुक लाजवाब लगा था।

    'अग्निपथ' में संजय का अभिनय अव्वल दर्जे का था और फैंस उनको पर्दे पर देखकर रोमांचित हो उठे थे। ऋतिक रोशन अभिनीत यह फिल्म 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    करण मल्होत्रा ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म को IMDb पर भी 10 में से 7 रेटिंग्स मिली हुई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'KGF चैप्टर 2' में संजय के लुक को काफी पसंद किया गया है। खबरों की मानें तो संजय को फिल्म की शूटिंग के लिए प्रतिदिन 25 किलो का भारी कवच पहनना पड़ता था। इस लिहाज से उनके लिए फिल्म की शूटिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय दत्त

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    संजय दत्त

    इन मशहूर बॉलीवुड सितारों के बेस्ट फ्रेंड हैं आम इंसान, मशहूर है दोस्ती प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड के इन कलाकरों के पास है राजशाही रॉल्स रॉयस कार अक्षय कुमार
    दिसंबर में OTT प्लेटफॉर्म रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में, जरुर देखें परेश रावल
    अरशद वारसी ने बताया नहीं बन पाएगी 'मुन्नाभाई 3', बोले- मेकर्स को जाकर धमकाइए बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025