Loading...
'जेलर 2' से पहले इन फिल्मों में रजनीकांत ने दिखाया असली टशन, OTT पर देख डालें
रजनीकांत की OTT पर देखने लायक फिल्में

'जेलर 2' से पहले इन फिल्मों में रजनीकांत ने दिखाया असली टशन, OTT पर देख डालें

Oct 07, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। यह 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जिसके जरिए थलाइवा अपने किरदार 'मुथुवेल पांडियन' के रूप में वापसी कर रहे हैं। वैसे फिल्म की रिलीज में अभी भी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन रजनीकांत के फैंस उनकी पिछली फिल्मों को OTT पर देखकर अपना दिन बना सकते हैं। तो चलिए सुपरस्टार की असली टशन और दमदार एक्शन वाली फिल्मों पर नजर डालें।

#1 & #2

'कुली' और 'वेट्टैयन'

2025 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है, जिसमें रजनीकांत का एक्शन और उनका स्टाइल आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।

फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन और पूजा हेगड़े जैसे सितारे भी अहम किरदारों में मौजूद हैं। आमिर खान का कैमियो है।

2024 में आई रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' भी एक्शन और थ्रिल का दमदार डोज देती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इसमें सुपरस्टार ने जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार निभाया है।

#3 & #4

'कबाली' और 'पेट्टा'

'कबाली' एक एक्शन-ड्रामा है, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें रजनीकांत ने कबालीश्वरन नाम के एक बूढ़े लेकिन बेहद खूंखार डॉन का किरदार निभाया है। उसका एकमात्र मकसद अपने परिवार को ढूंढना और तमिल मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ना है। इसे भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

वहीं, 2019 में फिल्म 'पेट्टा' आई जो अब जियोहॉटस्टार पर मौजूद है।

इसमें रजनीकांत ने बेहद कूल और जिंदादिल इंसान का किरदार निभाया है, जबकि विजय सेतुपति विलेन हैं।

ADVERTISEMENT

#5

'जेलर'

चूकि सिनेमाघरों में 'जेलर 2' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, तो इससे पहले फिल्म का पहला भाग 'जेलर' देखना तो बनता है। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

इसकी कहानी 'मुथुवेल पांडियन' (रजनीकांत) नाम के एक सीधे-सादे रिटायर्ड जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका ईमानदार पुलिस अधिकारी बेटा अचानक लापता हो जाता है।

उसकी तलाश में मुथुवेल अपने पुराने और खूंखार अतीत (टाईगर अवतार) में लौटता है।

ADVERTISEMENT