'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, रजनीकांत का एक्शन दमदार; विलेन बने सूर्या ने चौंकाया
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक बार फिर उन्होंने अपने आइकोनिक किरदार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में धमाकेदार वापसी की है। उनका दमदार एक्शन और स्वैग देखने लायक है। फिल्म में सूर्या ने विलेन का किरदार निभाया है, जो दर्शकाें को चाैंका देगा। वहीं, सुपरस्टार मोहनलाल और शिव राजकुमार ने कैमियाे से दिल जीता है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है।
ट्रेलर
थलाइवा के खूंखार एक्शन और मारधाड़ से भरपूर है ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) से शुरू होता है, जो अपने खूंखार और हिंसक अतीत को छोड़कर अपने परिवार के साथ एक शांत और सामान्य जिंदगी जी रहा है।
इस शांति में भंग तब पड़ता है, जब विलेन बने सूर्या की एंट्री होती है। इस उथल-पुथल से मजबूर होकर मुथुवेल पांडियन अपनी पुरानी दुनिया में लौटता है। विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।
बता दें, 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Tiger Muthuvel Pandian is back. And his game is ON💥😎#Jailer2 Trailer (Telugu & Hindi) is out now!
— Sun Pictures (@sunpictures) October 5, 2026
Telugu ▶️ https://t.co/EiqZSoMYqj
Hindi ▶️ https://t.co/53EuB06557@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vidya_balan @iam_SJSuryah #MithunChakraborty…