Loading...
इमरान हाशमी से पहले पर्दे पर लंबे बालों के साथ इन अभिनेताओं ने लूटी वाहवाही
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी का लुक जीत रहा फैंस का दिल

इमरान हाशमी से पहले पर्दे पर लंबे बालों के साथ इन अभिनेताओं ने लूटी वाहवाही

Aug 06, 2026
06:53 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ये 2007 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है, जिसके जरिए अभिनेता 14 अगस्त को अपने चर्चित किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में लौटेंगे। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें उनके लंबे बालों वाले लुक ने लोगों के बीच तहलका मचा दिया। हालांकि, उनसे पहले कई अभिनेता ऐसा लुक अपनाकर पर्दे पर धमाका कर चुके हैं। जानिए उनके बारे में।

#1 & #2

'शाहरुख खान' और 'रणवीर सिंह'

2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान ने 2023 में 'पठान' से वापसी की।

इस एक्शन-थ्रिलर में उनके लंबे बालों वाला लुक हमेशा के लिए दर्शकों की आंखों में छप गया। अपनी दमदार अदाकारी, जबरदस्त एक्शन और कंधे तक बालों वाले अवतार से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था।

रणवीर सिंह ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में लंबे और लहराते बालों वाला लुक अपनाया, जिसे फैंस ने उनकी सबसे प्रभावशाली प्रस्तुतियों में से एक बताया था।

#3 & #4

'रणबीर कपूर' और 'शाहिद कपूर'

रणबीर कपूर भी फिल्मी पर्दे पर लंबे बालों वाला लुक अपनाने से अछूते नहीं रहे हैं।

चाहें 2011 में आई 'रॉकस्टार' हो या फिर एक्शन-थ्रिलर 'एनिमल' (2023), दोनों ही फिल्मों में उनके हेयरस्टाइल को खूब सराहा गया। उनका ये लुक बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्मी लुक्स में से एक साबित हुआ था।

2016 में निर्देशक इम्तियाज अली फिल्म 'उड़ता पंजाब' लेकर आए, जिसमें शाहिद कपूर ने लंबे बालों वाला स्टाइल आपनाते हुए फैंस को चौंका दिया था।

ADVERTISEMENT