NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'एनिमल' से पहले 2023 में इन हिंदी फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 200 करोड़ रुपये 
    अगली खबर
    'एनिमल' से पहले 2023 में इन हिंदी फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 200 करोड़ रुपये 
    'एनिमल' से पहले इस साल इन फिल्मों ने सबसे तेज पार किया 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा

    'एनिमल' से पहले 2023 में इन हिंदी फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 200 करोड़ रुपये 

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 04, 2023
    11:56 am

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म इतनी सफल होगी, यह शायद खुद रणबीर या उनके प्रशंसकों ने भी नहीं सोचा होगा।

    महज 3 दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन विस्फोटक कमाई की थी।

    बहरहाल, नजर डालते हैं इस साल आईं उन हिंदी फिल्मों पर, जिन्होंने तेजी से 200 करोड़ के क्लब में एंट्री की।

    #1

    'जवान'

    शाहरुख खान पिछली बार फिल्म 'जवान' में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। यह भी महज 3 दिन में 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी।

    इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली ने किया था। इसके जरिए दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

    फिल्म में विजय सेतुपति विलेन बने थे।

    'जवान' नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #2

    'पठान'

    'पठान' के जरिए शाहरुख ने इस साल की शुरुआत में पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। इसे 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में 4 दिन लगे थे।

    'पठान' में शाहरुख की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी थी। हालांकि, इसमें अभिनेत्री की भगवा बिकनी को लेकर खूब बवाल हुआ था।

    फिल्म को बायकॅाट अभियान का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन इन सबके बावजूद 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #3

    'गदर 2'

    सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की भी इस साल सिनेमाघरों में खूब धूम रही। यह 5 दिन में 200 करोड़ी बनी थी।

    यह सनी के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। वह खुद फिल्म को मिली बड़ी सफलता से हैरान थे।

    'गदर 2' में भी उन्हें अमीषा पटेल और निर्देशक अनिल शर्मा का साथ मिला था। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी थे।

    ZEE5 पर उनकी यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #4

    'टाइगर 3'

    सलमान खान को काफी समय बाद 'टाइगर 3' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सफलता का मुंह देखने को मिला है। उनकी इस फिल्म ने 6 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

    फिल्म में सलमान के साथ-साथ कैटरीना कैफ भी जबरदस्त एक्शन करती दिखी थीं।

    इसमें विलेन बने इमरान हाशमी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    12 नवंबर को आई यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

    पोल

    आप इनमें से किस फिल्म को 10 में 10 नंबर देना चाहेंगे?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें!
    एनिमल रिव्यू: खूंखार किरदार में खरे उतरे रणबीर कपूर, फिल्म की लंबाई ने खराब किया मजा एनिमल रिव्यू: खूंखार किरदार में खरे उतरे रणबीर कपूर, फिल्म की लंबाई ने खराब किया मजा
    ये भी पढ़ें!
    'जवान' रिव्यू: मनोरंजन से भरी फिल्म, शाहरुख खान ने अपने हर पहलू को भुनाया 'जवान' रिव्यू: मनोरंजन से भरी फिल्म, शाहरुख खान ने अपने हर पहलू को भुनाया
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    जवान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों को याद आईं श्रीदेवी  जाह्नवी कपूर
    उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक अभी और तपेंगे ये राज्य, जानिए कहां तक पहुंचा पारा  गर्मी की लहर
    आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलने सांसदों के 2 प्रतिनिधिमंडल विदेश रवाना, पहले जापान-UAE जाएंगे ऑपरेशन सिंदूर

    एनिमल फिल्म

    आंध्र प्रदेश में 'एनिमल' के लिए 15 करोड़ रुपये में हुआ सौदा- रिपोर्ट रणबीर कपूर
    'एनिमल': रणबीर की फिल्म का नया गाना 'पापा मेरी जान' जारी, सोनू निगम ने दी आवाज  एनिमल फिल्म
    रणबीर के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी 'एनिमल', 'राजनीति' भी छूटी पीछे एनिमल फिल्म
    'एनिमल': नंदमुरी बालकृष्ण के शो 'अनस्टॉपेबल' में धमाल मचाएंगे रणबीर, रश्मिका मंदाना भी होंगी शामिल एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने वानखेड़े स्डेडियम पहुंचे 'एनिमल' अभिनेता रणबीर कपूर, देखिए वीडियो  रणबीर कपूर
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की झलक, जानिए क्या है तैयारी एनिमल फिल्म
    'एनिमल' का ट्रेलर कब आएगा? निर्देशक ने बताई तारीख एनिमल फिल्म
    रणबीर कपूर ने क्यों भरी 'एनिमल' के लिए हामी? बोले- सीट से उठने नहीं देगी फिल्म रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: खेल पर आधारित फिल्मों की कैसे होती है शूटिंग, कौन होता है स्पोर्ट्स कोरियोग्राफर? #NewsBytesExplainer
    उत्तराखंड सुरंग हादसा: बॉलीवुड सितारों ने जताई मजदूरों के बाहर आने पर खुशी, ऐसी रही प्रतिक्रिया अक्षय कुमार
    'रॉकी और रानी...' के रॉकी रंधावा की आलीशान हवेली बनी अपराध की नई जगह, जानिए वजह करण जौहर
    लिन लैशराम संग घर बसाएंगे रणदीप हुड्डा, कहां हुई थी उनकी पहली मुलाकात? रणदीप हुड्डा

    जवान फिल्म

    'जवान': एटली बने 1,000 करोड़ी फिल्म देने वाले पहले तमिल निर्देशक  एटली
    'जवान': कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ देंगे शाहरुख खान शाहरुख खान
    कौन हैं आलिया कुरैशी, जिन्होंने फिल्म 'जवान' से अभिनय की दुनिया में रखा कदम? शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: भारत में 'जवान' की कमाई 600 करोड़ रुपये के नजदीक, जानिए मंगलवार का कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025