'बैटमैन: नाइटफॉल' का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या है इसमे ंखास?
'बैटमैन: नाइटफॉल पार्ट वन' का नया ट्रेलर आ गया है। इसमें एक जबरदस्त टकराव की झलक देखने को मिल रही है।
एनसन माउंट ने बैटमैन के किरदार को अपनी आवाज दी है। उन्हें अब तक की अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
यह चुनौती तब आती है, जब बेन (माइकल मैंडो) का एक बहुत ताकतवर रूप अर्कम असायलम को तोड़ देता है और गोथम शहर के सभी खलनायकों को आजाद कर देता है।
चारों तरफ अराजकता फैल जाती है। ऐसे में बैटमैन को सिर्फ बेन से ही नहीं, बल्कि अप्रत्याशित अजराइल (पाब्लो श्राइबर) से भी निपटना है।
वामस्टर कर रहे हैं 'बैटमैन: नाइटफॉल पार्ट वन' को निर्देशित
यह एनिमेटेड फिल्म नब्बे के दशक की मशहूर 'नाइटफॉल' कॉमिक्स पर आधारित है। जेफ वामस्टर ने इसे निर्देशित किया है, जबकि जेरेमी एडम्स ने इसकी कहानी लिखी है।
हाल ही में ऐनीसी इंटरनेशनल एनीमेशन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था। DC और वार्नर ब्रदर्स एनीमेशन इसे इसी साल रिलीज करने वाले हैं।