Page Loader
ग्रेटा गेरविग की 'बार्बी' OTT पर हुई रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर देखें 
'बार्बी' ने OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक (तस्वीर: एक्स/@PrimeVideoIN)

ग्रेटा गेरविग की 'बार्बी' OTT पर हुई रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर देखें 

Sep 12, 2023
04:30 pm

क्या है खबर?

ग्रेटा गेरविग के निर्देशन में बनी फिल्म 'बार्बी' भारतीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। इसमें इसा राय, केट मैकिनॉन, शेरोन रूनी, एना क्रूज कायने, सिमू लियू, स्कॉट इवांस, नकुटी गतवा, जॉन सीना और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है, जो दर्शक इन फिल्मों को सिनेमाघरों नहीं देख पाए हैं, अब वो घर बैठे इन्हें देखने का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, 'बार्बी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

बार्बी

रेंट पर उपलब्ध है फिल्म 

'बार्बी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 449 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं। प्लेटफॉर्म ने इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, 'क्या हमने आपको हाय बार्बी कहते हुए सुना? बार्बी अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।' 'बार्बी' बार्बीलैंड में रहने वाली बार्बी की कहानी है, जिनमें से एक रूढ़िवादी बार्बी है, जिसके दिन अचानक खत्म हो जाते हैं और वह संकट का अनुभव करने लगती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट