NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते थे बप्पी लहरी
    अगली खबर
    अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते थे बप्पी लहरी
    इस एक्टर को अपनी बायोपिक में देखना चाहते थे बप्पी लहरी

    अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते थे बप्पी लहरी

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 17, 2022
    11:40 am

    क्या है खबर?

    भारत में पॉप म्यूजिक का कल्चर लाए बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि, उनके चाहनेवालों के लिए यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।

    सोशल मीडिया पर बप्पी दा के प्रशंसक उनसे जुड़ीं बातें और किस्से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बप्पी दा के जीवन पर बनने वाली फिल्म की चर्चा कई दफा हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी बायोपिक में वह किस अभिनेता को देखना चाहते थे।

    आइए जानते हैं।

    तमन्ना

    बप्पी दा ने लिया था रणवीर सिंह का नाम

    बप्पी दा के कंपोज किए गए गानों को विदेशों तक में पसंद किया जाता था। उनके शुभचिंतक दुनियाभर में थे। यही वजह है कि उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म का इंतजार भी दर्शकों को बेसब्री से था। कई फिल्मकारों ने बायोपिक बनाने के लिए उनसे संपर्क किया था।

    एक इंटरव्यू में बप्पी दा ने कहा था, "मैं अपनी जवानी के दिनों की भूमिका में रणवीर सिंह को देखना चाहता हूं। वह मेरे किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे।"

    पसंद

    बप्पी दा के प्रशंसक रहे हैं रणवीर

    रणवीर भी बप्पी दा के बड़े प्रशंसक रहे है। वह कई मौकों पर उनकी सराहना कर चुके हैं। उन्होंने एक पुरस्कार समारोह में बप्पी दा को ट्रिब्यूट भी दिया था। 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में उन्होंने यह सम्मान बप्पी दा को दिया था।

    उनके निधन की खबर सुन रणवीर ने दिवंगत गायक की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक टूटा हुआ हार्ट इमोजी शेयर कर सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया।

    बप्पी दा के जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन है।

    लोकप्रियता

    बॉलीवुड के डिस्को किंग थे बप्पी दा

    बप्पी लहरी को बॉलीवुड के डिस्को किंग के नाम से जाना जाता है। 80 और 90 के दशक में उनके गानों ने जमकर लोकप्रियता बटोरी थी।

    उन्होंने 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'नैनो में सपना', 'ऊ लाला' सहित कई हिट गानों को कंपोज किया। बप्पी दा ने आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में अपनी आवाज दी थी।

    उन्होंने गीत-संगीत के अलावा सियासत में भी हाथ आजमाया था। वह 2014 में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़े थे।

    दुखद

    ये बीमारी बनी बप्पी दा की मौत का कारण

    बप्पी दा काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि पिछले छह महीनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी।

    सोमवार को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई, जिसके बाद रात में उनका निधन हो गया।

    अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पिछले एक साल से ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनयिा (OSA) और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या थी। यह बीमारी ही उनकी मौत की वजह बनी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नींद से संबंधित एक ब्रीदिंग डिसऑर्डर है। इसकी वजह से सोते समय सांस बार-बार रुकती और चलती है। इस बीमारी मे व्यक्ति की सांस नींद में ही रुक जाती है और उसे पता भी नहीं चलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    बप्पी लहरी

    ताज़ा खबरें

    IPL: क्वालीफायर-1 हारने वाली टीमें कब-कब फाइनल मुकाबले जीतीं? IPL 2025
    कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में हुई बैन, भाषा विवाद में बुरे फंसे अभिनेता विवादित बयान
    भारत की आर्थिक विकास दर 4 साल के निचले स्तर पर, GDP 6.5 प्रतिशत दर्ज सकल घरेलू उत्पाद
    प्रशंसक की मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मांग, RCB के IPL जीतने पर घोषित हो राजकीय अवकाश इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    क्या आप जानते हैं? अमृता ने ठुकरा दी थीं यशराज बैनर की तीन बड़ी फिल्में यशराज फिल्म्स
    यामी ने 16 बच्चों को बनाया बंधक, फिल्म 'ए थर्सडे' का ट्रेलर रिलीज आगामी फिल्में
    स्टारडम के पीछे का काला सच दिखाएंगी माधुरी, वेब सीरीज 'द फेम गेम' का ट्रेलर जारी माधुरी दीक्षित
    क्या सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल लेंगे कंगना के शो में हिस्सा? कंगना रनौत

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट दीपिका पादुकोण
    रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आ सकते हैं अजय देवगन बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज दीपिका पादुकोण
    'बंटी और बबली 2', 'पृथ्वीराज', 'जयेशभाई जोरदार' और 'शमशेरा' कब होगी रिलीज? अक्षय कुमार

    बप्पी लहरी

    मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन मुंबई
    दिवंगत बप्पी लहरी के ये गाने आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे मुंबई
    कल होगा गायक बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे का किया जा रहा इंतजार मुंबई
    पॉप म्यूजिक के महारथी बप्पी लहरी से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025