बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास
फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर आ गया है, जिसमें बॉबी देओल समर मेहरा का किरदार निभा रहे हैं। एक समय के मशहूर एक्टर समर की जिंदगी तब बिखरने लगती है, जब उनकी पूर्व-प्रेमिका उन पर रेप का आरोप लगाती है।
ट्रेलर में सस्पेंस से भरी पुलिस पूछताछ और समर की उस महिला से पहली मुलाकात के फ्लैशबैक दिखते हैं, जो एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। यह कहानी कानूनी उलझनों और निजी संघर्ष की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करती है।
'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ट्रेलर में समर को खुद पर संदेह और अपराधबोध से जूझते हुए दिखाया गया है। वह कहता है, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा इंसान हूं, तो कभी महसूस होता है कि मैं एक भयानक और अजीबोगरीब इंसान हूं।'
सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। इसमें सबा आज़ाद, सान्या मल्होत्रा और इंद्रजीत सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।