BAFTA अवॉर्ड्स 2026: आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, बेटी राहा को लेकर कही ये खास बात
क्या है खबर?
लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित BAFTA अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री आलिया भट्ट का जादू सिर चढ़कर बोला। प्रेजेंटर के रूप में शिरकत करने पहुंचीं आलिया ने न केवल अपने लुक्स से अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियां बटोरीं, बल्कि एक खास खुलासे से भी सबका दिल जीत लिया। BAFTA के मंच पर सिल्वर गाउन में उतरीं आलिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रेरणास्त्रोत
राहा को आलिया ने बताया अपनी प्रेरणा
आलिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा उनकी प्रेरणा का मूल केंद्र है। उन्होंने कहा कि राहा को बढ़ते देखना और उसे खिलते हुए देखना ही उनके लिए असली जादू है। उन्होंने ये भी कहा कि वो खुशनसीब हैं कि वह अपने काम (अभिनय) से बेहद प्यार करती हैं, लेकिन राहा के घर पर होने से उन्हें और भी बेहतर करने और सीमाओं को पार करने की हिम्मत मिलती है।
मौजूदगी
आलिया का BAFTA डेब्यू बना यादगार, इस श्रेणी में दिया पुरस्कार
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आलिया ने 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' की श्रेणी में विजेता के नाम की घोषणा की। इस श्रेणी में नॉर्वेजियन फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने जीत हासिल की। रेड कार्पेट पर अपनी बेटी राहा को अपनी प्रेरणा बताने के बाद, जब आलिया मंच पर अवॉर्ड देने आईं तो उनकी गरिमा और आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींचा। ये आलिया का BAFTA के इस प्रतिष्ठित मंच पर शानदार डेब्यू था।
ट्विटर पोस्ट
आलिया भट्ट ने किया विजेता का ऐलान
Alia Bhatt presents the 'Film not in the English Language' award at @BAFTA 📸 pic.twitter.com/WUaoibVqwy
— Alia's nation (@Aliasnation) February 22, 2026