LOADING...
BAFTA अवॉर्ड्स 2026: धर्मेंद्र को वैश्विक मंच पर दी गई भावुक श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
धर्मेंद्र को वैश्विक मंच पर श्रद्धांजलि दी गई

BAFTA अवॉर्ड्स 2026: धर्मेंद्र को वैश्विक मंच पर दी गई भावुक श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

Feb 23, 2026
10:55 am

क्या है खबर?

ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (BAFTA) के 79वें संस्करण का आयोजन लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया। सबसे भावुक पल तब आया जब दुनिया को अलविदा कहने वाली सिनेमा की महान हस्तियों को वैश्विक मंच पर याद किया गया। सूची में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता' धर्मेंद्र का नाम भी शामिल रहा जिन्होंने नवंबर, 2025 में दुनिया को अलविदा कहा था। सोशल मीडिया पर इस भावुक पल का वीडियो भी सामने आया है, जो फैंस को भावुक कर रहा है।

श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र समेत इन सितारों को दी गई भावुक श्रद्धांजलि

गायिका जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गाने 'द वे वी वेयर' के जरिए दिवंगत हस्तियों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी। एक वीडियो दिखाई गई जिसमें 2025 में अलविदा कहने वाले सितारों की तस्वीरें और नाम शामिल थे। वीडियो में, दिवंगत अभिनेता डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर के नाम शामिल रहे। वीडियो में धर्मेंद्र का नाम भी शामिल था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

प्रतिक्रिया

वीडियो देखकर भावुक हुए फैंस, दी प्रतिक्रिया

वैश्विक मंच पर धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि से उनके फैंस भी भावुक हो गए। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बाफ्टा अवार्ड्स में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। यह भावुक पल था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि BAFTA ने धर्मेंद्र जी को याद किया।' बता दें, पिछले साल 24 नवंबर को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Advertisement