'टटीरी' गाने पर सख्त हरियाणा महिला आयोग, कहा- 'बादशाह' होगा अपने घर का; अश्लीलता बर्दाश्त नहीं
क्या है खबर?
मशहूर रैपर और गायक बादशाह के नए गाने 'टटीरी' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हरियाणा महिला आयोग ने इस गाने के बोल को महिलाओं के लिए अपमानजनक बताते हुए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने तीखे लहजे में कहा कि बादशाह होगा अपने घर का, लेकिन उसे औरत का अपमान कने का अधिकार नहीं। अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि इस मामले में केवल एक औपचारिक माफीनामा पर्याप्त नहीं होगा।
हिदायत
अध्यक्ष ने दी चेतावनी- समन से बचेंगे तो काम नहीं करने देंगे
महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया से कहा, "बादशाह ने जो किया है, वो माफी के काबिल नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ ऐसी अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना कतई स्वीकार्य नहीं है। हमने उन्हें 13 मार्च को तलब किया है। उन्हें हर हाल में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। अगर वो वह इसी तरह समन से बचते रहे और पेश नहीं हुए तो हम उन्हें काम नहीं करने देंगे।"
नाराजगी
"बेटियों का अपमान करने वाला 'बादशाह' नहीं"
रेनू बोलीं, "जब तक बादशाह समन की तारीख पर हाजिर नहीं होगा और हमें नहीं बताएगा कि उसने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया, हम उसे माफ नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर अपने माफीनामें में उसने कुछ नहीं बताया। वो मुझे बता दे हरियाणवी में, जर्मन में, फ्रेंच में कि जो उसने लाइन बोली, उसका दूसरा मतलब क्या है। बादशाह होगा अपने घर का, लेकिन बेटियों का अपमान और उनके लिए ऐसे घटिया शब्द बोलने वाले बादशाह नहीं रह जाते।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Kurukshetra, Haryana: On Singer-rapper Aditya Prateek Singh Sisodia, known as "Badshah," summoned over alleged objectionable lyrics in his Haryanvi song 'Tateeree', State Women's Commission chairperson Renu Bhatia says, "What Badshah has done is unforgivable. Insulting… pic.twitter.com/6jmIpgdPPx
— ANI (@ANI) March 8, 2026
कारण
विवाद की वजह क्या है?
'टटीरी' गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को हरियाणा रोडवेज बस में डांस करते दिखाया गया है। आयोग का कहना है कि इससे छात्राओं की गलत छवि पेश होती है। वीडियो में छात्राओं को 'स्कूल बैग' फेंकते भी दिखाया गया है, जिसे शिक्षा और अनुशासन के प्रति अपमानजनक माना गया। साथ ही आरोप है कि गाने में महिलाओं को 'वस्तु' की तरह दिखाया गया है, जो हरियाणवी संस्कृति के विपरीत है। 'पाठशाला' को 'बादशाला' करने पर भी विवाद बढ़ा है।
माफीनामा
गाने के लिए माफी मांग चुके बादशाह
पंचकूला और जींद में बादशाह पर FIR दर्ज हुई है। हरियाणा पुलिस ने LOC की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिकायत सविता आर्य और शिव कुमार समेत कई संगठनों ने की थी। विवाद के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि गाने के बोल हिप-हॉप कल्चर का हिस्सा हैं और उनका किसी महिला या बच्ची का अपमान करने का इरादा नहीं था। उन्होंने लोगों से हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दो की अपील की।
ट्विटर पोस्ट
बादशाह मांग चुके माफी
Nothing is above the sentiments of my people 🙏 pic.twitter.com/ceGw4U9qlO
— BADSHAH (@Its_Badshah) March 7, 2026