Page Loader
'बड़े अच्छे लगते हैं 3' का प्रोमो वीडियो जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे शो
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का प्रोमो वीडियो जारी (तस्वीर: इंस्टा/@SonyTV)

'बड़े अच्छे लगते हैं 3' का प्रोमो वीडियो जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे शो

May 19, 2023
03:05 pm

क्या है खबर?

मशहूर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के तीसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। शुक्रवार को निर्माताओं ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इसमें नकुल मेहता और दिशा परमार अहम भूमिकाओं में हैं। प्रोमो वीडियो में दोनों के बीच में वही प्यार और नोंकझोंट देखने को मिल रही है। नुकल और दिशा, इस बार भी शो में राय और प्रिया का किरदार निभाएंगे, लेकिन किस्से और किरदार नए होंगे।

बड़े अच्छे लगते हैं 2

25 मई को सोनी टीवी पर आएगा शो

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' का प्रोमो वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपने उन्हें याद किया और वो चले आए... आपके प्यार के खातिर। राम और प्रिया वापस आ रहे हैं।' 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' की शुरुआत 25 मई से होगी, जिसे आप रात 8 बजे से सोनी टीवी पर देख सकते हैं। गौरतलब है 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दोनों सीजन को काफी पसंद किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो