Loading...
बाबिल खान को क्यों नहीं पड़ता ट्रोलिंग से फर्क? अभिनेता ने बताई दिल की बात
ट्रोलिंग से टूटे नहीं बाबिल खान

बाबिल खान को क्यों नहीं पड़ता ट्रोलिंग से फर्क? अभिनेता ने बताई दिल की बात

Nov 12, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे, अभिनेता बाबिल खान को अक्सर अपने भावुक व्यवहार के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जिसे कुछ लोग नाटक का नाम देते हैं। रचित सिंह के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत में, बाबिल ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में 6 साल बिताने के बाद, उन्होंने नकारात्मकता से खुद को दूर रखना और आगे बढ़ना सीख लिया है।

ट्रोल

बाबिल क्यों हुए थे ट्रोल

साल 2024 में एक इवेंट के दौरान गलती से एक महिला के फोटो में आने पर बाबिल का बार-बार माफी मांगने वाला वीडियो वायरल हुआ था।

इसके बाद उन्हें 'दिखावटी' कहकर ट्रोल किया गया। बाबिल ने इस पर सफाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया को स्वाभाविक बताया था।

वहीं, मई 2025 में बॉलीवुड पर बात करते हुए उनके भावुक होने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी टीम ने कहा कि उनकी बातों को संदर्भ से हटकर पेश किया गया था।

जवाब

बाबिल ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

बाबिल ने अपनी आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा, "मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा। खुद को वैसा ही बनाए रखने के लिए मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा है, लेकिन अब मुझे कोई परवाह नहीं है। तकलीफ तो होती है, पर उसका असर बहुत कम है। मैं आज भी अपने जज्बातों को खुलकर जाहिर करता हूं। मैं बस इस तकलीफ के साथ अपने रिश्ते को समझ सकता हूं और आगे बढ़ सकता हूं।"

ADVERTISEMENT

शुरुआत

बाबिल ने कैमरा असिस्टेंट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

बाबिल ने आगे बात की कि कैसे लोग अक्सर उनके भावुक स्वभाव को कमजोरी समझ लेते हैं।

उन्होंने बताया कि लोग उन्हें 'कमजोर' मान लेते और सोचते हैं कि भावुक होने के कारण उनमें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की ताकत नहीं है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।

बता दें बाबिल ने कैमरा असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2022 में फिल्म 'कला' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

ADVERTISEMENT