NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई खत्म, जानिए किस शख्स ने कराई सुलह
    अगली खबर
    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई खत्म, जानिए किस शख्स ने कराई सुलह
    किसके कहने पर फिर एक हुए कपिल और सुनील?

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई खत्म, जानिए किस शख्स ने कराई सुलह

    लेखन पलक
    Mar 05, 2024
    11:51 am

    क्या है खबर?

    टीवी की दुनिया के 2 मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर आखिरकार लंबे समय बाद नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए फिर से साथ आ रहे हैं।

    सुनील पहले कपिल के शो में नजर आ चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच तनातनी हो गई थी।

    दोनों के बीच चली यह लंबी लड़ाई अब सुलझ चुकी है, लेकिन सवाल उठता है दोनों के बीच सुलह कराने वाला शख्स कौन है?

    चलिए जानते हैं उसके बारे में।

    सुलाह

    बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हुई कपिल-सुनील की सुलह

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और सलमान खान की लड़ाई को खत्म करने वाले राजनेता बाबा सिद्दीकी ने ही कपिल और सुनील के झगड़े को समाप्त किया है।

    सिद्दीकी द्वारा साल 2023 में आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में कपिल और सुनील आमने-सामने आए थे।

    दोनों जब एक-दूसरे से मिले तो उनके सारे गिले-शिक्वे दूर हो गए। अब इसके तकरीबन 6 महीने बाद साथ में दोनों के कॉमेडी शो की घोषणा हुई थी।

    जानकारी

    5 साल तक चली थी शाहरुख-सलमान की लड़ाई 

    2013 में सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इतिहास रचा गया था। शाहरुख और सलमान के बीच करीब 5 साल तक बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन उस दिन वे एक साथ आए और गले मिले, जिसने दोनों की लंबी लड़ाई को खत्म किया था।

    परिचय

    कौन हैं बाबा सिद्दीकी?

    सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। वह मुंबई के जाने-माने कांग्रेस नेता हैं। मुंबई के बांद्रा पश्चिम सीट से लगातार 3 बार विधायक रहे हैं।

    अपने पिता के साथ घड़ी बनाने का काम करते-करते अपनी मेहनत के दम पर सिद्दीकी मुंबई युवा कांग्रेस के महासचिव बने थे।

    इसके बाद फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता सुनील दत्त के संपर्क में आए। बस वहीं से उनका इफ्तार पार्टी देने का सिलसिला भी शुरू हुआ, जिसमें पूरा बॉलीवुड शरीक होता है।

    लड़ाई

    क्यों कपिल से अलग हुए थे सुनील?

    2017 में कपिल और सुनील एक साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से भारत वापस आ रहे थे। कथित तौर पर इस दौरान फ्लाइट में कपिल ने सुनील के साथ दुर्व्यवहार किया था।

    कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता है कि कपिल ने सुनील पर हाथ भी उठाया था।

    इस घटना के बाद, सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने का फैसला किया था।

    माफी

    कपिल ने सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी

    सुनील के शो छोड़ने के बाद कपिल ने एक्स (X) पर उनको अनजाने में ठेस पहुंचाने के माफी मांगी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं।

    माफी का जवाब देते हुए सुनील ने कपिल को सलाह देते हुए तंज कसा था कि जानवरों के अलावा इंसानों का भी सम्मान करना शुरू करें और किसी को गाली न दें।

    उन्होंने लिखा, 'आप सबसे बुद्धिमान हैं, लेकिन 'भगवान' की तरह व्यवहार मत करो।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    From a friend, with love @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/2c7uQ5jqH5

    — Sunil Grover (@WhoSunilGrover) March 21, 2017

    घटनाक्रम

    यूं चला बातचीत का सिलसिला

    इसके बाद सुनील ने 2018 में साफ किया था कि उन्हें कपिल के शो से जुड़ने के लिए कोई भी फोन नहीं आया है।

    हालांकि, 2020 में दोनों को एक शादी में मीका सिंह के साथ परफॉर्म करते देखा गया था। इसके बाद सुनील ने कपिल को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी थी।

    कपिल ने 2022 में हुई सुनील की हार्ट सर्जरी पर चिंता जताई और आखिरकार अब 2023 में दोनों एक साथ वापसी करने जा रहे हैं।

    जानकारी

    'नेटफ्लिक्स' के साथ मिलाया हाथ

    कपिल ने हाल में अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ऐलान किया। इस शो के लिए उन्होंने नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है। शो में अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक भी दर्शकों को गुदागुदाएंगे। यह शो 30 मार्च से आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कपिल शर्मा
    सुनील ग्रोवर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी
    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स

    कपिल शर्मा

    कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' की एडवांस बुकिंग शुरू, 17 मार्च को देगी सिनेमाघरों में दस्तक  ज्विगाटो फिल्म
    'ज्विगाटो' के बाद कपिल शर्मा को ऑफर हुई थीं 9 फिल्में, लेकिन नहीं भरी हामी नंदिता दास
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' से 'ज्विगाटो' तक, इस हफ्ते आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज  मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
    'तू झूठी मैं मक्कार' 100 करोड़ क्लब की ओर, टक्कर देने आई 'मिसेज चटर्जी..' और 'ज्विगाटो'  रणबीर कपूर

    सुनील ग्रोवर

    क्या कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान? अभिनेता का यह बयान कर रहा साफ इशारा बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की शानदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की 14वीं फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'नच बलिए 9' का प्रोमो ऑउट, सलमान करेंगे प्रोड्यूस, यह मशहूर अभिनेत्री करेंगी जज! बॉलीवुड समाचार
    सुनील ग्रोवर के बाद क्या सलमान खान की अगली फिल्म का हिस्सा होंगे कपिल शर्मा! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार पर बोले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, किए कई खुलासे   शाहरुख खान
    'लापता लेडीज' रिव्यू: बेहतरीन कहानी और कलाकारों का शानदार मेल है किरण राव की ये फिल्म  फिल्म रिव्यू
    आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों को मिली अभिनेताओं से ज्यादा फीस   आलिया भट्ट
    'भक्षक' की सफलता से गदगद भूमि पेडनेकर, बोलीं- बॉलीवुड के लिए गर्व की बात भूमि पेडनेकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025