आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' तमिल रॉकर्स समेत कई वेबसाइट पर ऑनलाइन लीक
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना पिछले लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अनन्या पांडे के साथ बनी है।
फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक दर्शकों को पसंद आया है।
कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म आज (25 अगस्त) सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा चुकी है और इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
अब खबर है कि 'ड्रीम गर्ल 2' पायरेसी का शिकार हो गई है।
ऑनलाइन लीक
इन साइटों पर उपलब्ध है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल 2' मूवीरूल्ज, फिल्मीजिला, तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम और 123मूवीज जैसी कई साइटों पर उपलब्ध है।
इन साइटों से लोग यह फिल्म HD प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं।
फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।
ड्रीम गर्ल
'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है 'ड्रीम गर्ल 2'
'ड्रीम गर्ल 2' 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है।
28 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 142.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि फिल्म की कहानी निर्माण डी सिंह और राज शांडिल्य ने मिलकर लिखी थी। फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित थी।
'ड्रीम गर्ल' में नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।