'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' ने पूरा किया एक हफ्ता, जानिए कमाई में कौन आगे
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआती दिनों में इसने 100 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होकर अभिनेता को सफलता का स्वाद चखाया। इसी के साथ सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, जो कमाई के मामले में इमरान की फिल्म से बहुत पीछे है। खैर, दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है। जानिए इनकी कमाई का ताजा हाल।
कलेक्शन
'आवारापन 2' ने 150 करोड़ रुपये की ओर बढ़ाए कदम
सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के 7वें दिन (गुरुवार) 6 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ने 6वें दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 9.75 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़ और वीकेंड पर 81.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस तरह फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसका अगला लक्ष्य 150 करोड़ के क्लब में दाखिल होना है।
विश्व स्तर पर फिल्म अब तक 161.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर चुकी है।
संघर्ष
'बंटवारा 1947' ने फ्लॉप बनने की ओर बढ़ाए कदम
उधर सनी की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के 7वें दिन महज 1.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसने 6वें दिन 1.50 करोड़, 5वें दिन 2.25 करोड़, चौथे दिन 2 करोड़ और वीकेंड पर 26.5 करोड़ रुपये कमाए थे। कुल एक हफ्ते में इसका नेट कारोबार 33.60 करोड़ रुपये हुआ है।
2023 में आई 'गदर 2' के बाद यह सनी की पहली फिल्म है, जाे फ्लॉप होने की कगार पर है।
फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी हैं।