'आवारापन 2' की कमाई में 12वें दिन आया उछाल, 150 करोड़ कमाने से चंद कदम दूर
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से कब्जा जमाया हुआ है। कारोबारी दिनों में आकर भी इसकी कमाई का जबरदस्त सिलसिला जारी है और यह 150 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने से बस कुछ कदम दूर है। फिल्म की दैनिक कमाई में 11वें दिन थोड़ी गिरावट दर्ज हुई थी, लेकिन अगले दिन कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। उधर, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' लाखों में सिमट चुकी है।
कलेक्शन
'आवारापन 2' के साथ इमरान का चल रहा जादू
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन, यानी अपने दूसरे मंगलवार को 4 करोड़ रुपये कमाए हैं।
हालांकि, 11वें दिन कमाई 2.75 करोड़ रुपये थी, लेकिन अगले ही दिन इसने दम दिखाकर 143 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।
विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन 0.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 201.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'आवारापन 2' में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मौजूद हैं।
निराशा
'बंटवारा 1947' की कमाई लाखों में सिमटी
सनी की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।
इसने 12वें दिन सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए, जबकि 11वें दिन का कलेक्शन 35 लाख रुपये था। इसका कुल नेट कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये हुआ है।
वहीं विश्व स्तर पर फिल्म ने 12 दिनों में 53.77 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो बेहद निराशाजनक हैं।
2023 में आई 'गदर 2' (लगभग 525 करोड़) के बाद, यह सनी की पहली फ्लॉप फिल्म बनकर सामने आई है।