'आवारापन 2' ने वीकेंड पर की धाकड़ कमाई, सनी की 'बंटवारा 1947' का खस्ता हाल
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से अच्छा कारोबार करती आई है और यह सिलसिला दूसरे वीकेंड पर भी देखने को मिला। हालांकि, इसी के साथ सिनेमाघरों में उतरी सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का दिन पर दिन बुरा हाल होता जा रहा है। आलम यह रहा कि इसे वीकेंड का सहारा भी नहीं मिला है। चलिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन देखते हैं।
कमाई
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के 10वें दिन (रविवार) 8.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसने 9वें दिन (शनिवार) 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 136.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है।
10 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 162.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 192.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अपनी शानदार कमाई के साथ 'आवारापन 2' अपने सामने खड़ी 'बंटवारा 1947' को महा-शिकस्त दे रही है।
निराशा
वीकेंड पर भी नहीं दिखा 'बंटवारा 1947' का असर
सनी अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' को अपनी शुरुआती रिलीज के बाद से संघर्ष करना पड़ रहा है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 10वें दिन (रविवार) महज 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 9वें दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 36.80 करोड़ रुपये हुआ है।
फिल्म ने विश्व स्तर पर सिर्फ 52.52 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो बेहद निराशाजनक हैं।
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी हैं।