'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान की मेहनत रंग लाएगी या पुरानी यादें डुबाेएंगी नैया? जनता ने बताया
क्या है खबर?
फिल्म 'आवारापन 2' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहला शो देखकर बाहर निकले दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां 'शिवम पंडित' के रूप में इमरान हाशमी का वही पुराना अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं फिल्म के कलाकारों और कहानी को लेकर प्रशंसकों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों से निकले दर्शकों ने फिल्म, इसके संगीत और कलाकारों के प्रदर्शन पर क्या कहा।
एक्टिंग
इमरान हाशमी का चला जादू, शबाना आजमी की भी हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी के 'शिवम पंडित' वाले किरदार और फिल्म के संगीत की जमकर चर्चा हो रही है।
जहां फैंस कह रहे हैं "अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ", वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इमरान की दीवानगी वाला दौर शुरू हो चुका है। एक सदाबहार फिल्म का सही सीक्वल ऐसा ही होना चाहिए, जो सिर्फ फ्रेंचाइजी के नाम पर कमाई न करे।"
उधर शबाना आजमी भी अपने दमदार अभिनय के लिए वाहवाही लूट रही हैं।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पोस्ट
Till Interval :- its a Winner for 🔥#EmraanHashmi#Awarapan2 pic.twitter.com/dyLsuxqCIW
— Pulse Arena (@pulseArena01) August 14, 2026
सीक्वल
पुरानी यादों के सहारे टिकी फिल्म?
कई ने 'शिवम पंडित' के रूप में इमरान की वापसी की सराहना की तो कई लोग इस सीक्वल से काफी निराश दिखे।
दर्शकों का कहना है कि फिल्म में कुछ भी नया नहीं है और ये केवल पुरानी यादों के सहारे टिकी है।
कई लोगों ने इसे 'बड़ी निराशा' करार देते हुए लिखा कि इसका संगीत भी पहली फिल्म जैसा कमाल नहीं दिखा सका। उनके अनुसार, ये एक बेहतरीन सीक्वल बनने के बजाय 'जबरदस्ती खींची गई फिल्म' ज्यादा लगती है।
कमजोर कहानी
दर्शक बोले- इमरान का अकेला संघर्ष बेकार
दर्शकों के अनुसार, इमरान ने 'शिवम पंडित' के रूप में अपनी जानदार एक्टिंग से फिल्म को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन कमजोर कहानी के आगे उनकी मेहनत भी फीकी पड़ गई।
कुछ का कहना है कि खराब निर्देशन और ढीली पटकथा की वजह से इमरान का ये दमदार प्रयास इसकी डूबती नैया को पार नहीं लगा सका। दर्शकों का स्पष्ट मानना है कि इमरान के अकेले संघर्ष के दम पर एक फ्लॉप स्क्रिप्ट को हिट नहीं बनाया जा सकता।
ट्विटर पोस्ट
पुरानी यादों के सहारे फिल्म?
#Awarapan2 REVIEW
— Aamir 2100cr SRK 1100cr (@Rancho119) August 13, 2026
HUGE DISAPPOINTMENT. It relies too much on nostalgia instead of offering something fresh.
The biggest letdown is the music which completely misses the soul & magic of the original.
Nostalgia can grab attention, but it can’t replace strong execution.This feels… pic.twitter.com/VUUwJXHO0g
ट्विटर पोस्ट
छा गए इमरान, पर कहानी ने किया निराश
#Awarapan2
— It’s Raj..!✨ (@TheLoyalSKFan) August 14, 2026
Ratings : 🌟 🌟 🌟. 5
A glitter of hype turns out to be an absolute Gold for Shivam Pandit.
Hold your apologies !!
Emraan hashmi has smashed it out of the park and written a new definition to comeback.
The film is proper nostalgic fan service.
The moment it… pic.twitter.com/TcmSOlR983
राय
पुरानी सफलता भुनाने की नाकाम कोशिश है 'आवारापन 2'?
दर्शकों के मुताबिक, इमरान अकेले दम पर इस फिल्म को खींच रहे हैं। दिशा पाटनी बेहद खूबसूरत लगी हैं, लेकिन उनका काम बस यहीं त सीमित है। विलेन बने परमवीर चीमा भी अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे। मोहित सूरी के निर्देशन की कमी हर फ्रेम में साफ खटकती है। फिल्म से 'आवारापन' जैसी भावनात्मक गहराई गायब है और कहानी बेहद साधारण है।
कुल मिलाकर ये सीक्वल दर्शकों के लिए सिर्फ पुरानी सफलता को भुनाने की एक असफल कोशिश है।