Loading...
'आवारापन 2' ने तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकाॅर्ड, अब इन फिल्मों पर नजर
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'आवारापन 2' ने तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकाॅर्ड, अब इन फिल्मों पर नजर

Aug 25, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

14 अगस्त को रिलीज हुई 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करने के बाद, इसकी कमाई में 11वें दिन बेशक मंदी देखी गई, लेकिन इसने अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का लाइफटाइम रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ इमरान की फिल्म 2026 की शीर्ष-5 सबसे कमाऊ फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। आइए देखें फिल्म का ताजा कलेक्शन कितना रहा है।

कमाई

'आवारापन 2' की 11वें दिन घटी कमाई, फिर भी दिखा रही कमाल

सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने दूसरे हफ्ते में 11वें दिन (सोमवार) 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इसके बाद फिल्म का घरेलू स्तर पर कलेक्शन 139 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये हो गया है।

विश्व स्तर पर इसने अब तक 196.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के क्लब में दाखिल होगी।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं।

रिकॉर्ड

साल 2026 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'आवारापन 2' 

कुल 139 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ, 'आवारापन 2' ने अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' (137.93 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे डाली है।

इसने 2026 की शीर्ष-5 सर्वाधिक कमाई वाली हिंदी फिल्मों में अपनी जगह कायम की है, जिनमें पहले से 'धुरंधर 2' (1,186.32 करोड़), 'बॉर्डर 2' (362.76 करोड़), 'भूत बंगला' (199.23 करोड़) और 'धमाल 4' (177.91 करोड़) मौजूद हैं।

बता दें कि 'आवारापन 2' का पहला भाग इसी नाम से 2007 में आया था।

ADVERTISEMENT